यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी भीषण आग, बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा का परिवार बाल-बाल बचा
Abhinav Arora Car Incident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा की चलती कार में भीषण आग लग गई. कार में अभिनव और उनका परिवार बैठा था, जो कि आग लगने से पहले ही समय रहते परिवार के साथ सुरक्षित बाहर निकल आए. मगर कार जलकर खाक हो गई.
Published byNamrata Mohanty
Abhinav Arora Car Incident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बाल कथा वाचक अभिनव अरोड़ा की चलती कार में भीषण आग लग गई. कार में अभिनव और उनका परिवार बैठा था, जो कि आग लगने से पहले ही समय रहते परिवार के साथ सुरक्षित बाहर निकल आए. मगर कार जलकर खाक हो गई.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/13/abhinav-arora-car-incident-2026-07-13-15-05-57.jpg)
Abhinav Arora Car Incident Photograph: (Abhinav Arora Car Incident)
Abhinav Arora Car Incident: यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, सोशल मीडिया पर मशहूर बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार में अचानक आग लग गई. इस दौरान वे कार में अपने परिवार के साथ दे. बता दें कि पूरा परिवार वृंदावन से दिल्ली लौट रहा था, जिस वक्त ये हादसा हुआ है. हालांकि, समय रहते अभिनव और उसका परिवार कार से बाहर निकल आया. इससे सभी लोगों की जान बच गई लेकिन कार जलकर राख हो गई है.
पुलिस ने लिया तुरंत एक्शन
यह घटना थाना सुरीर इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 84 पर रात करीब 2 बजे हुई. इसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
ये भी पढ़ें- UP में पत्नी के लिए बेटे ने मां के खाने में मिलाया जहर, सास ने सब्जी में मिलाने के लिए दी थी पुड़िया
वृंदावन से लौट रहा थ परिवार
शुरुआती जानकारी के अनुसार, दिल्ली के विकासपुरी निवासी तरुण राज अरोड़ा अपनी पत्नी ज्योति अरोड़ा, पुत्र अभिनव अरोड़ा तथा पुत्री मन्नत अरोड़ा के साथ वृंदावन से दिल्ली लौट रहे थे. वे डस्टर कार, जिसका नंबर DL8CAQ0548 से यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान उनकी कार से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की लपटें निकलने लगीं.
सुरक्षित निकला परिवार
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कार चालक ने तत्काल गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसके बाद आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था.
परिवार को दूसरे वाहन से दिल्ली रवाना किया गया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है. आग बुझने के बाद परिवार के लिए दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित दिल्ली रवाना कर दिया गया है. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वाहन में तकनीकी खराबी माना जा रहा है. घटना के चलते एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने शीघ्र ही सामान्य करा दिया था.
कौन हैं अभिनव अरोड़ा?
अभिनव अरोड़ा दिल्ली का एक युवा आध्यात्मिक कंटेंट क्रिएटर माना जाता है. अभिनव की आयु 12 वर्ष बताई जाती है. उसे बाल संत या बाल कथावाचक भी कहा जाता है. अभिनव खुद को भगवान कृष्ण का बड़ा भाई बताते हैं. बता दें कि उनके पिता तरुण राज अरोड़ा एक जाने-माने लेखक और टेडएक्स वक्ता भी हैं. उन्होंने मीडिया को बताया था कि अभिनव बचपन से ही वेदों, कथाओं, भगवत गीता और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान रखते हैं.
ये भी पढ़ें- दो दिन में हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी! खुलने वाली है राम मंदिर चढ़ावा चोरी की पूरी सच्चाई
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें