भूख क्यों लगती है? क्या है भूख लगने का असली राज? बार-बार भूख लगना क्या बीमारी का संकेत है? जानें सबकुछ

Published on 13 जुल॰ 2026

Why do we feel hungry : भूख शरीर का ऊर्जा मांगने का संकेत है। लेकिन क्या बार-बार भूख लगना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है?

Hunger Causes: भूख हमारी बॉडी का एक नेचुरल अलार्म है। जब शरीर को एनर्जी और पोषक तत्वों की जरूरत होती है, तब दिमाग हमें खाने का मैसेज भेजता है। यानी भूख सिर्फ पेट से नहीं, बल्कि दिमाग, हार्मोन और डाइजेशन सिस्टम के साथ मिलकर काम करने का रिजल्ट है। पेट खाली होते ही क्यों भूख लगती है, लेकिन असल में इसके पीछे बॉडी की एक हार्ड प्रोसेस वर्क करती है।

भूख क्यों लगती है?

1. जब शरीर की एनर्जी कम होने लगती है: हम जो खाना खाते हैं, उससे बॉडी को एनर्जी मिलती है। समय बीतने के साथ यह एनर्जी खत्म होती रहती है। जब शरीर को दोबारा एनर्जी की जरूरत महसूस होती है, तो हमारा माइंड खाने का अलार्म देता है। जैसे - अगर आपने सुबह 8 बजे ब्रेकफास्ट किया है, तो दोपहर तक बॉडी उस एनर्जी का काफी पार्ट यूज कर चुका होता है। इसलिए हमें फिर भूख लगती है।

2. 'घ्रेलिन' हार्मोन भेजता है भूख का मैसेज: हमारे पेट से घ्रेलिन (Ghrelin) नाम का हार्मोन निकलता है। जब पेट खाली होने लगता है, तो यह हार्मोन माइंड के हाइपोथैलेमस (Hypothalamus) को मैसेज भेजता है 

और पढ़ें - पानी बैठकर क्यों पीना चाहिए? क्या खड़े होकर पानी पीना सच में नुकसान करता है? जानिए वैज्ञानिक सच

3. पेट खाली होने पर आवाज क्यों आती है?: कई बार भूख लगने पर पेट से गुड़गुड़ाहट की आवाज आती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेट और आंतों की मांसपेशियां भोजन को आगे बढ़ाने के लिए सिकुड़ती और फैलती रहती हैं। जब पेट खाली होता है, तो यह आवाज ज्यादा सुनाई देती है।

4. सिर्फ बॉडी नहीं, माइंड भी भूख बढ़ा सकता है: कभी-कभी हमें भूख नहीं होती, लेकिन अच्छा खाना देखकर या उसकी खुशबू सूंघकर भी खाने का मन करने लगता है। इसे Appetite (खाने की इच्छा) कहते हैं। यानी हर बार खाने की इच्छा का मतलब यह नहीं कि बॉडी को सच में एनर्जी चाहिए। जैसे - पेट भरा होने के बाद भी मिठाई या गोलगप्पे देखकर खाने का मन करता है।

5. नींद और तनाव का भी असर पड़ता है: अगर आप कम सोते हैं, तो बॉडी में भूख बढ़ाने वाला हार्मोन घ्रेलिन बढ़ जाता है और पेट भरने का मैसेज देने वाला लेप्टिन (Leptin) कम हो सकता है। इससे ज्यादा भूख महसूस हो सकती है। तनाव के दौरान भी कई लोग जरूरत से ज्यादा या बहुत कम खाना खाने लगते हैं।

क्या बार-बार भूख लगना सामान्य है?

अगर आपने हल्का भोजन किया है, ज्यादा योग किया है या दिनभर हार्ड वर्क किया है, तब भी बार-बार भूख लगना सामान्य है। लेकिन अगर बिना वजह ज्यादा भूख लगे, वजन तेजी से घटे, बहुत ज्यादा प्यास लगे या बार-बार पेशाब आए, तो यह कोई हेल्थ प्रॉब्लम, जैसे- डायबिटीज का इशारा हो सकता है।

और पढ़ें - जम्हाई क्यों आती है? सिर्फ नींद नहीं, इसके पीछे छिपे हैं शरीर और दिमाग के कई राज

भूख को अच्छे तरीके से कैसे संभालें?

  • - टाइम पर भोजन करें। 
  • - भोजन में प्रोटीन, फाइबर और साबुत अनाज शामिल करें। 
  • - भरपूर पानी पिएं। 
  • - प्रॉपर नींद लें। 
  • - जंक फूड और शुगर बेस्ड लिक्विड अवाइड करें। 
  • - बिना भूख के सिर्फ स्वाद के लिए बार-बार खाने से बचें।

भूख को लेकर कुछ आंकड़े...

  1. - घ्रेलिन को 'Hunger Hormone' कहते हैं। यह हार्मोन पेट से निकलता है और हमारे माइंड को खाने का मैसेज देता है। 
  2. - पेट भरने का संकेत भी हार्मोन देते हैं। लेप्टिन (Leptin) नाम का हार्मोन माइंड को बताता है कि अब बॉडी को भरपूर भोजन मिल चुका है। 
  3. - नींद की कमी भूख बढ़ा सकती है। कम नींद लेने पर लोग अगले दिन औसत से ज्यादा खाना खाते हैं। 
  4. - प्यास को कई बार लोग भूख समझ लेते हैं। कई बार शरीर में पानी की कमी होने पर भी लोगों को भूख जैसा फील होता है। 
  5. - माइंड भूख को कंट्रोल करता है। भूख का मेन कंट्रोलिंग सेंटर हाइपोथैलेमस होता है, जो शरीर से मिलने वाले हार्मोन और एनर्जी के मैसेज को समझकर डिसीजन लेता है।

Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.