फडणवीस और गडकरी ने किया अमरावती रेलवे ओवरब्रिज का ऑनलाइन उद्घाटन, तो राणा दंपती ने लिया बाइक ट्रायल| Navbharat Live

Published on 13 जुल॰ 2026

फडणवीस और गडकरी ने किया अमरावती रेलवे ओवरब्रिज का ऑनलाइन उद्घाटन, तो राणा दंपती ने लिया बाइक ट्रायल

  • Written By:

    आंचल लोखंडे

Updated On: Jul 13, 2026 | 04:11 PM IST

विज्ञापन

सार

Amravati Bridge Inauguration: अमरावती के पुराने बायपास रेलवे ओवरब्रिज को 6 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आम जनता के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से बडनेरा-अमरावती के बीच यातायात आसान होगा।

amravati old bypass railway overbridge inauguration opened

Amravati Railway Overbrid (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Amravati Railway Overbridge: करीब 6 वर्षों के लंबे इंतजार, निर्माण में आई वित्तीय और तकनीकी बाधाओं तथा नागरिकों की लगातार परेशानियों के बाद आखिरकार पुराने बायपास रेलवे ओवरब्रिज रविवार को आम जनता के लिए खोल दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर से ऑनलाइन लोकार्पण किया।

जबकि स्थल पर विधायक रवि राणा और पूर्व सांसद नवनीत राणा के हाथों फीता काटकर पूल का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उपमहापौर सचिन भेंडे, स्वाभिमान पार्टी के मनपा गुट नेता नाना आमले, विनोद गुहे, विनोद जायवाल सहित पार्टी के पार्षद व पदाधिकारी मौजूद थे।

भाजपा नेत्या मा.खासदार नवनित राणा यांच्या खासदारकींच्या कारकिर्दिद अथक प्रयत्नातुन मंजुर झालेल्या 67 कोटी रुपयाचा जुनिवस्ती बडनेरा येथील उड्डाणपुलाचा भव्य लोकार्पण
केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महसुल मंत्री व अमरावती जिल्हयाचे पालकमंत्री चंद्रशेखर… pic.twitter.com/V34rmUAKYO — MLA Ravi Rana (@mlaravirana_ysp) July 12, 2026

आवागमन अधिक सुगम होगा

उद्घाटन अवसर पर बताया गया कि ओवरब्रिज शुरू होने से अब बडनेरा और अमरावती के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा तथा रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिसके बन जाने से समय की बचत होगी।

ये भी पढ़े: अमरावती मनपा के नए आयुक्त डॉ. मंगेश गोदावले ने संभाला पदभार, आय बढ़ाने और अतिक्रमण पर कार्रवाई का दावा

सम्बंधित ख़बरें

वानखडे, खोडके, पोटे व कडू अनुपस्थित

कार्यक्रम में जिले के सांसद बलवंत वानखड़े सहित विधायक संजय खोडके, प्रवीण पोटे पाटील और बच्चू कडू की अनुपस्थिति समारोह के दौरान प्रमुख चर्चा का विषय रही। उद्घाटन समारोह में विधायक रवि राणा ने कहा कि उन्होंने सांसद बलवंत वानखड़े को व्यक्तिगत रूप से कई बार आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के कारण उपस्थित नहीं हो पाने की जानकारी दी।

Follow Navbharatlive whatsapp