इंद्रावती नदी उफान पर : खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा जलस्तर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा..अलर्ट पर एजेंसियां - Haribhoomi

Published on 24 अग॰ 2026

इंद्रावती नदी उफान पर : खतरे के निशान के ऊपर पहुंचा जलस्तर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा..अलर्ट पर एजेंसियां

बस्तर में भारी बारिश से इंद्रावती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर 8.40 मीटर पहुंचा, SDRF अलर्ट और निचले इलाकों में मुनादी जारी है।

Indravati River in spate, water level above danger mark

इंद्रावती नदी पुराने पुल के ऊपर से बह रहा बाढ़ का पानी

  • Published: 24 Aug 2026, 03:43 PM IST
  • Last Updated: 24 Aug 2026, 04:05 PM IST

अशोक नायडू- जगदलपुर। बस्तर में लगातार हो रही मूसलाधार  बारिश और   पड़ोसी राज्य  ओडिशा में झमाझम बारिश का असर इंद्रावती नदी पर  दिखाई दे रहा है। इंद्रावती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जल का स्तर 8.40 पहुंच गया है।

SDRF अलर्ट मोड पर
जगदलपुर के पुराने पुल के ऊपर से भी पानी बहने लगा है, इंद्रावती  नदी के साथ उसके सहायक नाले भी पूरी तरह उफान पर हैं। जिससे आसपास के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, स्थिति को देखते हुए SDRF को अलर्ट मोड पर रखा गया है। 

बस्तर में भारी बारिश से इंद्रावती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जलस्तर 8.40 मीटर पहुंचा, SDRF अलर्ट और निचले इलाकों में मुनादी जारी है। @BastarDistrict #Chhattisgarh #Flood #SDRF pic.twitter.com/BHKHhJSDsD

— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 24, 2026

लोगों को किया जा रहा सतर्क
वहीं जगदलपुर तहसीलदार के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है, बेलगांव नगरनार को जोड़ने वाला मार्ग के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है। चित्रकोट में भी अपने शबाब पर नजर आ रहा है, इसकी खूबसूरती में चार चांद लग गई है। 

बस्तर में इंद्रावती नदी का रौद्र रूप! लगातार मूसलाधार बारिश और ओडिशा में भारी वर्षा के बाद इंद्रावती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जगदलपुर के पुराने पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है, जबकि कई नदी-नाले उफान पर हैं। @BastarDistrict#ChhattisgarhNews #Flood #SDRF pic.twitter.com/wkJdomVUs5

— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) August 24, 2026

अगले 48 घंटे तक और भारी बारिश की संभावना- विभाग 
भारी बारिश से पूरी तरह नदी और नालों में उफान के चलते दर्जनों गांवों का संपर्क भी टूट चुका है, जिससे ग्रामीण इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर में आने वाले 48 घंटे तक इसी तरह मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है ,वही बारिश को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है, और लगातार निचली बस्तियों में मुनादी कराई जा रही है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)