वैभव सूर्यवंशी कितने बजे से कल को खेलेंगे अपना मैच, जानिए किन दिग्गज गेंदबाजों से होगी भिड़ंत

Published on 22 अग॰ 2026

Vaibhav Sooryavanshi : भारतीय क्रिकेट टीम के 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 23 अगस्त यानी रविवार से वैभव एक्शन में नजर आने वाले हैं. दलीप ट्रॉफी 2026/27 में वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे हैं. उनकी टीम के कप्तान ईशान किशन हैं, जो इंडिया की टी20 टीम में उनके साथ खेलते हैं. तो आइए हम आपको बताने वाले हैं कि, वैभव सूर्यवंशी किस टीम के साथ कितने बजे से कल अपना मैच खेलने वाले हैं.

वैभव सूर्यवंशी किस टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच

वैभव सूर्यवंशी का मुकाबला दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ईस्ट जोन के साथ होने वाला है. दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 23 अगस्त से होने वाली है. ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच पहला क्वार्टर फाइनल मैच 23-26 अगस्त तक खेला जाने वाला है. बेंगलुरु के बीसीसीआई सीओई ग्राउंड 2 पर खेला जाएगा. इस मुकाबले में ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन करते हुए दिखाई देंगे. वहीं नॉर्थ ईस्ट जोन की कप्तानी जोनाथन रोंगसेन करेंगे, जो नागालैंड के रहने वाले हैं.

वैभव सूर्यवंशी कितने बजे खेलेंगे अपना मैच

वैभव सूर्यवंशी जिस मुकाबले में रविवार से खेलने वाले हैं. उनका टीमों का मुकाबला भारत के समय के अनुसार सुबह 9:30 बजे से होने वाला है. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को उनके फैंस जो काफी समय से खेलते हुए देखने को बेताब हैं, वो कल सुबह 9:30 बजे से देख पाएंगे. वैभव की टीम में उनके साथ कई अनुभवी खिलाड़ी खेलने वाले हैं, जिनमें अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार,अनुकूल रॉय जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं. 

Vaibhav Sooryavanshi batted against Mohammad Shami in training session ahead of Duleep Trophy 2026. 🇮🇳 [📸: Sonu] pic.twitter.com/Rym5w5di8o

— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 21, 2026

किन गेंदबाजों से होगी वैभव सूर्यवंशी की भिड़ंत 

वैभव सूर्यवंशी के सामने इस मैच में जोतिन सिंह फिरोइजाम, किशन लिंगदोह, आकाश कुमार चौधरी, जोसेफ लालथनखुमा और रॉबिन लिंबू की चुनौती आने वाली है. नॉर्थ ईस्ट जोन के ये सभी गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी का टेस्ट करते हुए नजर आएंगे. लेकिन वैभव इन सभी के सामने अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई दे सकते हैं. 

ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन का स्क्वाड 

ईस्ट जोन -  ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार

नॉर्थ ईस्ट जोन - जोनाथन रोंगसेन (कप्तान) (नागालैंड), बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजाम (उप-कप्तान) (मणिपुर), तेची नेरी (अरुणाचल प्रदेश), प्रियोजीत के (मणिपुर), रोनाल्ड मैतेई (मणिपुर), जोतिन सिंह फ़िरोइजाम (मणिपुर), किशन लिंगदोह (मेघालय), अर्पित सुभाष (विकेटकीपर) (मेघालय), आकाश कुमार चौधरी (मेघालय), जोसेफ लालथनखुमा (मिजोरम), लालरेम्पौइया (मिजोरम), इमलीवाती लेम्तुर (नागालैंड), विनो जी झिमोमी (नागालैंड), रॉबिन लिंबू (सिक्किम), आशीष थापा (विकेटकीपर) (सिक्किम)

The ultimate zonal showdown is here! 🏏⚡

6️⃣ Teams. 5️⃣ Matches. 1️⃣ Champion. 🏆

Explore the full #DuleepTrophy fixture breakdown and lock in your dates starting 23rd August 🗓️ pic.twitter.com/h8fEMohIk1

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 20, 2026

दलीप ट्रॉफी 2026-2027 का शेड्यूल

तारीखमुकाबलाचरणस्थान
23–26 अगस्त 2026ईस्ट जोन vs नॉर्थ ईस्ट जोनक्वार्टर फाइनल 1BCCI COE ग्राउंड 2, बेंगलुरु
23–26 अगस्त 2026नॉर्थ जोन vs वेस्ट जोनक्वार्टर फाइनल 2BCCI COE ग्राउंड 1, बेंगलुरु
30 अगस्त–2 सितंबर 2026सेंट्रल जोन vs QF 1 विजेतासेमीफाइनल 1BCCI COE ग्राउंड 1, बेंगलुरु
30 अगस्त–2 सितंबर 2026साउथ जोन vs QF 2 विजेतासेमीफाइनल 2BCCI COE ग्राउंड 2, बेंगलुरु
6–10 सितंबर 2026SF 1 विजेता vs SF 2 विजेताफाइनलएमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

ये भी पढ़ें :वैभव सूर्यवंशी इस दिन से दलीप ट्रॉफी में मचाएंगे धमाल, ताजा शेड्यूल से सेमीफाइनल और फाइनल की तस्वीर भी हुई साफ