बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक, वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास

Published on 22 अग॰ 2026

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक, वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास

BJP New Team Meeting Today: अपनी नई टीम के एलान के बाद आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पार्टी के नए नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष की नई टीम में 65 पदाधिकारी हैं, जिनमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं.

BJP New Team Meeting Today: अपनी नई टीम के एलान के बाद आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पार्टी के नए नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष की नई टीम में 65 पदाधिकारी हैं, जिनमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं.

author-image

New Update

BJP Meeting

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक Photograph: (ANI)

BJP New Team Meeting Today: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन आज अपनी नवनियुक्त टीम के साथ पहली बैठक कर  रहे हैं. इस बैठक का आयोजन दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में हो रहा है. पार्टी के विस्तारित कार्यालय में एक ही दिन में तीन बैठकों का आयोजन हो रहा है. पहली बैठक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली. उसके बाद दूसरी बैठक पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित की जा रही है. शाम 6 बजे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीसरी बैठक का आयोजन किया जाएगा. इन बैठकों के जरिए बीजेपी Gen-Z, जेन-अल्फा और सोशल मीडिया पर जैसे विषयों पर चर्चा कर रही है.

कांग्रेस के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास

बीजेपी कार्यकारिणी की बैठके दौरान कांग्रेस वर्किंग कमिटी के उस फैसले की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें कांग्रेस के कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' को सिर्फ शुरुआती दो छंदों तक ही गाने का फैसला लिया गया था. बीजेपी ने कहा कि छह छंदों वाला पूरा राष्ट्रगीत भारत की राष्ट्रीय चेतना और आज़ादी की लड़ाई की विरासत का प्रतीक है. पार्टी ने इसके सम्मान की रक्षा करने और इसे सांप्रदायिक दबाव, राजनीतिक तुष्टीकरण या वोट-बैंक की राजनीति का शिकार बनाने की कोशिशों का विरोध करने का संकल्प लिया.

BJP today passed a resolution condemning the Congress Working Committee’s August 19 decision to limit the singing of ‘Vande Mataram’ to its first two stanzas at Congress programmes.

The BJP said the full national song, comprising six stanzas, represents India’s national… https://t.co/6MEJt3feV4pic.twitter.com/a4WsvU6abM

— ANI (@ANI) August 22, 2026

'वंदे मारतम के प्रति देखा गया देशभर में भावनात्मक जुड़ाव'

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने पार्टी की पहली बैठक के बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पहली पदाधिकारी बैठक में पहला प्रस्ताव भारत के गौरव, भारत का सम्मान और जिन लोगों ने अपना बलिदान दिया है भारत की आजादी के लिए , वैसे महामंत्र वंदे मातरम के सम्मान में ये प्रस्ताव पास किया है. संबित पात्रा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में वंदे मातरम को लेकर कुछ ऐतिहासिक फैसले लिए गए हैं.  ये वर्ष वंदे मातरम का 150वां  वर्ष था. हिंदुस्तान के कौने-कौने में सम्मान, उसके प्रति भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिल रहा है.

वंदे मातरम् के मूल में देशभक्ति- संबित पात्रा

बीजेपी ने कहा कि वंदे मातरम के मूल में देश है देशभक्ति है पहली बार भारत के इतिहास में 15  अगस्त 2026 को संपूर्ण वंदे मातरम का गायन लाल किले पर किया गया. संबित पात्रा ने कहा कि 15 अगस्त को कांग्रेस के कार्यालय में को कुकृत्य हुआ. वो हम सबने सोशल मीडिया पर देखा. जिसमें कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी की मौजूदगी में जब तिरंगा लहराया जा रहा था और वंदे मातरम शुरू हुआ तो सोनिया गांधी ने दो छंदों के बाद उन्हें स्टॉप-स्टॉप कहते हुए देखा गया.

संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का व्यवहार 15 अगस्त को रहा, उसके बाद CWC में वंदे मातरम के खिलाफ प्रस्ताव पास किया. आज बीजेपी की पहली कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पुरजोर तरीके से ये कहा है कि यह जो विभाजन करने का बीज बोने की कांग्रेस जो कोशिश कर रही है हमे इसे बिल्कुल नहीं होने देंगे.

ये भी पढ़ें: भूटान में स्वर्ण पदक जीतने वाले 7 युवा चैंपियनों ने देश का नाम किया रोशन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया सम्मान

'हम जनगणमन के बराबर वंदे मातरम को करेंगे खड़ा'

बीजेपी नेता ने कहा हम जनगणमन के बराबर वंदे मातरम को खड़ा करेंगे. किसी को इसके लिए बाध्य नहीं करेंगे. अगर इसके बाधित करता है तो उसे दंडित किया जाएगा. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यालय में वंदे मातरम को बाधित करने की कोशिश की गई. मैं पूछता हूं कि संसद बढ़ी है या सीडब्ल्यूसी बड़ी है. किसके आधार पर देश चलेगा. संसद में जो निर्णय होंगे उसके आधार पर देश चलेगा या फिर सीडब्ल्यूसी  कमेटी में जो निर्णय लिए जाएंगे उसके आधार पर देश चलेगा. जब संसद में नियम बनते हैं जब संसद में कानून बनते हैं तो कांग्रेस के लोग संसद की सीढ़ियों पर बैठे रहते हैं.

ये भी पढ़ें: बीजेपी की नई टीम की पहली बड़ी बैठक में इन बातों पर फोकस, संगठन से लेकर 2027 चुनाव तक बनेगी रणनीति

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें