दतिया उपचुनाव: मां पीतांबरा के दरबार में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह, नामांकन से पहले लिया आशीर्वाद| Navbharat Live

Published on 13 जुल॰ 2026

दतिया उपचुनाव: मां पीतांबरा के दरबार में पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह, नामांकन से पहले लिया आशीर्वाद

विज्ञापन

सार

Datia Congress News:दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने नामांकन से पहले मां पीतांबरा और बनखंडेश्वर महादेव के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और जीत का दावा किया।

Congress Candidate Ghanshyam Singh Nomination

घनश्याम सिंह (फोटो सोर्स- नवभारत)

विस्तार

Congress Candidate Ghanshyam Singh Nomination: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह ने सोमवार को नामांकन दाखिल करने से पहले मां पीतांबरा और भगवान शिव का आशीर्वाद लेकर चुनावी अभियान की शुरुआत की। उन्होंने पीतांबरा पीठ पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और इसके बाद प्राचीन बनखंडेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली तथा चुनाव में सफलता की कामना की।

धार्मिक अनुष्ठान के बाद घनश्याम सिंह समर्थकों और कांग्रेस नेताओं के साथ नवीन कलेक्ट्रेट रवाना हो गए, जहां वह विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहेंगे।

विशाल जनसभा का आयोजन

नामांकन के बाद बाईपास रिंग रोड स्थित सभा स्थल पर कांग्रेस की विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस ने नामांकन दिवस को शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

दतिया में बिजली और पानी की समस्या

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने दतिया की मूलभूत समस्याओं को चुनाव का प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि जिले में बिजली, पानी और सड़कों की समस्या बनी हुई है। अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक नहीं हैं और स्कूल-कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित है।

दतिया में चरम पर भ्रष्टाचार

उन्होंने आरोप लगाया कि दतिया में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम गरीब व्यक्ति की कहीं सुनवाई नहीं होती। घनश्याम सिंह ने कहा कि युवाओं को वास्तविक मुद्दों से भटकाया जा रहा है। उनके अनुसार जिले में ड्रग्स, जुआ और सट्टे का चलन तेजी से बढ़ा है, जिससे युवा गलत दिशा में जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : दतिया उपचुनाव: आज भाजपा-कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में दोनों प्रत्याशी भरेंगे पर्चा

परेशान हो रहे किसान

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि किसान बढ़ती लागत से परेशान हैं। बिजली, खाद, बीज और दवाइयों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन किसानों की उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने दावा किया कि युवा, किसान, महिलाएं, व्यापारी और समाज का हर वर्ग परेशान है तथा जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि दतिया में भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है और दतिया उपचुनाव परिवर्तन का अवसर बनेगा।

Follow Navbharatlive whatsapp