दीपिका के 'स्पिरिट' छोड़ने पर निर्माता का खुलासा

Published on 21 अग॰ 2026

दीपिका पादुकोण पर लगा ‘स्पिरिट’ की कहानी लीक करने का आरोप, प्रणय रेड्डी के इस दावे से मचा बवाल

Updated: Fri, 21 Aug 2026 11:01 AM (IST)

दीपिका पादुकोण और प्रणय रेड्डी वांगा, फोटो - इंस्टाग्राम

दीपिका पादुकोण के ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की वजह को लेकर बड़ा दावा सामने आया है. फिल्म निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने फीस से लेकर कहानी लीक करने तक कई आरोप लगाए हैं.

प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद कई तरह की बातें सामने आई थीं. अब फिल्म के निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा ने इस मामले पर खुलकर बात की है. उन्होंने दीपिका के फिल्म छोड़ने की वजह फीस, शूटिंग के समय और कुछ दूसरे मुद्दों को बताया है. साथ ही उन्होंने दीपिका पर फिल्म की कहानी लीक करने का आरोप भी लगाया है.

फीस और शूटिंग के समय को लेकर हुई थी परेशानी

प्रणय रेड्डी वांगा ने NTV तेलुगू को दिए इंटरव्यू में दीपिका के फिल्म छोड़ने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि इसके पीछे सिर्फ एक कारण नहीं था. फीस, शूटिंग का समय और कुछ दूसरी बातें भी थीं. प्रणय ने कहा कि दीपिका को फिल्म में लेने की इच्छा थी और संदीप रेड्डी वांगा करीब डेढ़ साल से उनसे बात कर रहे थे. लेकिन बाद में कुछ बातों पर सहमति नहीं बन पाई. प्रणय ने दावा किया कि दीपिका ने फिल्म के मुनाफे का 10 प्रतिशत हिस्सा मांगा था. उन्होंने कहा कि अगर फिल्म का बजट इसकी इजाजत देता तो टीम उनकी मांग मानने के लिए तैयार थी. उन्होंने यह भी बताया कि टीम दीपिका को 5 से 6 करोड़ रुपये ज्यादा देने के लिए तैयार थी. लेकिन फिल्म के पूरे बजट को देखते हुए यह फैसला मेकर्स के लिए सही नहीं था. इसके बाद उन्होंने दूसरे विकल्पों पर विचार करना शुरू किया.

View on Instagram

दीपिका पर कहानी लीक करने का आरोप

प्रणय ने दीपिका पर फिल्म की कहानी और उनके किरदार से जुड़ी बातें बाहर बताने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि टीम ने दीपिका के साथ फिल्म की कहानी और किरदार को लेकर बातचीत की थी. प्रणय के मुताबिक, ये फिल्म से जुड़ी निजी बातें थीं, जिन्हें बाहर नहीं जाना चाहिए था. उन्होंने दावा किया कि जब मेकर्स ने दूसरे विकल्प तलाशने शुरू किए, तब फिल्म की कुछ बातें बाहर आने लगीं. हालांकि, दीपिका ने अभी तक इन आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है.

तृप्ति डिमरी ने ली दीपिका की जगह

दीपिका के फिल्म से बाहर होने के बाद तृप्ति डिमरी को फिल्म में लिया गया. तृप्ति इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' में नजर आ चुकी हैं. अब तृप्ति फिल्म में प्रभास के साथ नजर आएंगी. दोनों को पहली बार साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं.

View on Instagram

5 मार्च 2027 को आएगी ‘स्पिरिट’

‘स्पिरिट’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं. फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिलहाल दीपिका के फिल्म छोड़ने को लेकर प्रणय रेड्डी वांगा के बयान की चर्चा हो रही है. अब देखना होगा कि दीपिका इन आरोपों पर क्या जवाब देती हैं.

ये भी पढ़ें: Koffee With Karan 9 की गेस्ट लिस्ट लीक, अक्षय-अजय से लेकर समय रैना तक इन सितारों के नाम ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

ये भी पढ़ें: Koffee With Karan 9 की गेस्ट लिस्ट लीक, अक्षय-अजय से लेकर समय रैना तक इन सितारों के नाम ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Nikita Singh

Tags