'भाड़ में गया पवन सिंह, देखती हूं मैं...', अक्षरा सिंह को लेकर आम्रपाली दुबे ने बताई ऐसी बात, वायरल हुआ वीडियो

Published on 21 अग॰ 2026

'भाड़ में गया पवन सिंह, देखती हूं मैं...', अक्षरा सिंह को लेकर आम्रपाली दुबे ने बताई ऐसी बात, वायरल हुआ वीडियो

Amrapali Dubey on Tiff with Akshara Singh: 'भोजपुरी बवाल' में आम्रपाली दुबे ने बताया कि उन्हें अक्षरा सिंह की किस बात का बुरा लगा. चलिए आपको भी बताते हैं.

Amrapali Dubey on Tiff with Akshara Singh: 'भोजपुरी बवाल' में आम्रपाली दुबे ने बताया कि उन्हें अक्षरा सिंह की किस बात का बुरा लगा. चलिए आपको भी बताते हैं.

author-image

New Update

pawan singh (3)

pawan singh

Amrapali Dubey on Tiff with Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की दो बेहद पॉपुलर एक्ट्रेसेस आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह की दोस्ती किसी समय इंडस्ट्री में काफी चर्चा में रहती थी. दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करती थीं. आम्रपाली ने कई मौकों पर अक्षरा को अपनी छोटी बहन की तरह बताया था. हालांकि, समय के साथ दोनों के रिश्ते को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आने लगीं.

अक्षरा सिंह से रिश्ते पर बोलीं आम्रपाली दुबे 

अक्षरा सिंह और भोजपुरी स्टार पवन सिंह के रिश्ते और फिर हुए विवाद ने पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री का ध्यान खींचा था. दोनों के अलग होने के बाद एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए गए. इस विवाद का असर भोजपुरी इंडस्ट्री में भी देखने को मिला और उस वक्त पवन सिंह और अक्षरा सिंह के समर्थन में कलाकारों के अलग-अलग गुट नजर आने लगे थे. ऐसे में अब आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह के साथ अपने रिश्ते और उस दौर में उनके साथ खड़े होने को लेकर खुलकर बात की है. आम्रपाली ने ये बात जियो हॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' में कही है. शुभांकर मिश्रा ने उनसे अक्षरा से जुड़े विवाद पर सवाल किया, जिसके जवाब में आम्रपाली ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की.

अक्षरा को लेकर आम्रपाली से पूछा गया ये सवाल

'भोजपुरी बवाल' के मेकर्स ने शो का एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर बात करती नजर आ रही हैं. इसी दौरान शुभांकर मिश्रा ने उनसे अक्षरा सिंह को लेकर भी सवाल किया. शुभांकर ने आम्रपाली से कहा कि उन पर ये आरोप भी लगा कि उन्होंने अक्षरा सिंह को अपनी बहन माना, उनके साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, लेकिन जब अक्षरा का मुश्किल दौर आया तो वो उनके साथ खड़ी नहीं रहीं. इस सवाल के जवाब में आम्रपाली ने उस दौर को याद करते हुए कहा कि जब इंडस्ट्री में लगभग सभी लोग अक्षरा के खिलाफ थे, तब वो उनके साथ खड़ी थीं. उन्होंने यहां तक कहा कि किसी के साथ काम करना या न करना किसी दूसरे कलाकार के दबाव में तय नहीं किया जा सकता. 

We feel you, Aamrapali 🫂#BhojpuriBawaal streaming everyday on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstarpic.twitter.com/7ibCi10vax

— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 20, 2026

आम्रपाली दुबे बोलीं, 'मैंने उस समय पर उनका साथ दिया, जब इंडस्ट्री में ये बातें होती थीं कि अक्षरा के साथ दिखेंगी तो कल को शायद पवन सिंह आपके साथ काम ना करे, फिर भी मैंने ये चुना कि मुझे अक्षरा के साथ दिखना है.  पवन सिंह ऑफेंस ले लेगा तो मैं कहती थी कि भाड़ में गया, मैं देखती हूं कौन मना करता है काम करने में. आम्रपाली के मुताबिक, उन्होंने अक्षरा को सिर्फ कहने के लिए अपनी छोटी बहन नहीं माना था, बल्कि वो रियल में उन्हें अपनी बहन की तरह मानती थीं.

'छोटी बहन ऊपर-ऊपर बोलने के लिए नहीं बोला'

आम्रपाली ने बातचीत के दौरान अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अक्षरा की कुछ बातों से उन्हें काफी तकलीफ हुई थी. उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने अक्षरा को छोटी बहन कहा है तो इसका मतलब सिर्फ सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालना या ऊपर-ऊपर से रिश्ता निभाना नहीं था. आम्रपाली ने कहा, "अब इतना करने के बावजूद भी उन्होंने बाहर निकलकर हमेशा यही बोला कि इंडस्ट्री में किसी ने मेरा साथ नहीं दिया. तुमको छोटी बहन बोला है, तो ऐसे ही ऊपर-ऊपर बोलने के लिए नहीं बोला है. मानते हैं इसलिए बोला है." उन्होंने आगे कहा कि अक्षरा को उनके बारे में बोलने से पहले एक बार सोचना चाहिए था. आम्रपाली के मुताबिक, इस बात से उन्हें काफी दुख पहुंचा और वह इसे शायद कभी भूल नहीं पाएंगी.

'बहुत तकलीफ हुई मुझे'

आम्रपाली ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें इस बात का सबसे ज्यादा दुख हुआ कि उन्होंने अक्षरा का साथ दिया, लेकिन बाद में अक्षरा ने ये कहा कि इंडस्ट्री में किसी ने उनका साथ नहीं दिया. उन्होंने कहा, "तुम मेरे बारे में बोलने से पहले एक बार सोची नहीं? बहुत तकलीफ हुई मुझे. और मुझे लगता नहीं कि इस बात को कभी भी भूल पाऊंगी." आम्रपाली का ये बयान सामने आने के बाद एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों एक्ट्रेसेस की दोस्ती को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. 

ये भी पढ़ें: 'गोविंदा उससे शादी करने वाले थे...', राखी सावंत ने खोल दी सुनीता आहूजा और हीरो नंबर 1 के रिश्ते की पोल