भास्कर अपडेट्स: हैदराबाद में जनसेना सांसद के बेटे पर केस दर्ज, कार से महिला को टक्कर मारी थी

Published on 20 अग॰ 2026

भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद में जनसेना सांसद के बेटे पर केस दर्ज, कार से महिला को टक्कर मारी थी

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद में कार से महिला को टक्कर मारने वाले जनसेना सांसद के बेटे लिंगामेनी संजुश पर केस दर्ज किया गया है। संजुश जनसेना पार्टी के राज्यसभा सांसद लिंगामेनी रमेश के बेटे हैं। संजुश ने 16 अगस्त को एक महिला को कार से टक्कर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

मुंबई में कुर्ला- ट्रॉम्बे के बीच रेल लाइन पर क्रेन गिरी

मुंबई में MMRDA (मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण) की एक क्रेन कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच रेलवे लाइन पर गिर गई। क्रेन पास के निर्माण स्थल पर काम कर रही थी। हालांकि ट्रेन सेवा पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि इस ट्रैक पर मुख्य रूप से मालगाड़ियां चलती हैं।

लॉरेंस ग्रुप से जुड़ा भारतीय नागरिक अमेरिका में वॉन्टेड लिस्ट में

अमेरिका की FBI ने लॉरेंस ग्रुप से जुड़े भारतीय नागरिक ‘कमल’ को वॉन्टेड भगोड़ों की सूची में शामिल किया है। FBI के मुताबिक, यह संगठन अमेरिका के कैलिफोर्निया और अन्य जगहों पर जबरन वसूली के जरिए कारोबार में दखल देने की साजिश में शामिल था। कमल का पूरा नाम FBI की नोटिस में नहीं बताया गया है। उसके खिलाफ 1 जुलाई 2026 को लॉस एंजिल्स की अमेरिकी जिला अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

पूर्व सेना प्रमुख बोले- भविष्य में चीन से राजनीतिक, आर्थिक पहलुओं पर प्रतिस्पर्धा होगी

पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने गुरुवार को पुणे में कहा कि आतंकवाद के कारण भारत का तत्काल ध्यान पाकिस्तान पर है, लेकिन लंबे समय में चीन भारत का मुख्य प्रतिस्पर्धी होगा। चीन से राजनीतिक, आर्थिक, व्यापार और सैन्य समेत कई क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा होगी। भारत को बातचीत के साथ मजबूत सैन्य तैयारी बनाए रखना चाहिए।

सरकार का टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश- 24 अगस्त से ग्राहकों को नए सिम न दें जिनके पास पहले से 9 कनेक्शन

टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को निर्देश दिया है कि वे उन ग्राहकों को नए कनेक्शन न दें जिनके नाम पर पहले से ही नौ मोबाइल सिम हैं। टेलीकॉम ऑपरेटरों से कहा गया है कि वे 24 अगस्त से ऐसे हर ग्राहक की पहचान करने के लिए जरूरी तकनीकी और संगठनात्मक उपाय करें जो तय सीमा से ज़्यादा कनेक्शन लेना चाहता है, और उन्हें नए सिम कार्ड देने से मना करें।

.