
पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान.
कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम् को लेकर शुरू हुआ विवाद और तेज हो गया है. कांग्रेस ने कार्यसमिति की बैठक में 1937 में पारित प्रस्ताव का पालन करने का फैसला किया है. इसका मतलब, कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के शुरुआती दो पद ही गाए जाएंगे. वहीं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है.
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर ‘तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति’ का रास्ता अपनाया है. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् देश के गौरव का प्रतीक है और इसके पूर्ण गान से पीछे हटने का फैसला कांग्रेस की पुरानी राजनीति है.
कांग्रेस का तुष्टीकरण फिर सामने है और निशाने पर है भारत का राष्ट्रगौरव – वंदे मातरम्।
जिस वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन में देशवासियों के भीतर राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की लौ जगाई, उसके पूर्ण गान से पीछे हटने का कांग्रेस कार्यसमिति का निर्णय केवल एक राजनीतिक फैसला नहीं,
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) August 20, 2026
कांग्रेस का तुष्टीकरण फिर सामने
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का तुष्टीकरण फिर सामने है और भारत का राष्ट्रगौरव वंदे मातरम् निशाने पर है. जिस वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन में देशवासियों के भीतर राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की लौ जगाई, उसके पूर्ण गान से पीछे हटने का कांग्रेस कार्यसमिति का निर्णय केवल एक राजनीतिक फैसला नहीं, बल्कि उसके पुराने तुष्टीकरण की राजनीति की पुनरावृत्ति है.
कांग्रेस ने वोट बैंक के दबाव में लिया फैसला
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 1937 में भी कांग्रेस ने वोट बैंक के दबाव में वंदे मातरम् को सीमित करने का फैसला किया था. उस दौर की कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति ने देश की एकता को कमजोर करने वाली शक्तियों को बल दिया और विभाजन की भयावह त्रासदी देश ने झेली.
राहुल गांधी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि आज जब वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने उस ऐतिहासिक भूल को सुधारते हुए इसके पूर्ण गान को कानूनी संरक्षण दिया है, तब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का वही देशविरोधी चरित्र सामने आ चुका है. इतिहास की गलतियों से सबक लेने के बजाय उन्हें दोहराने की जिद कांग्रेस की वैचारिक शून्यता को दिखाती है.
वंदे मातरम् के सम्मान से कोई समझौता नहीं
राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को ये समझ लेना चाहिए कि देश की एकता और राष्ट्रीय सम्मान किसी भी वोट बैंक से बड़े हैं. देश कभी भी वंदे मातरम् के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगा. साथ ही नेता प्रतिपक्ष को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस के लिए देश का राष्ट्रगौरव बड़ा है या अपना वोट बैंक?
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More