गॉल टेस्ट जीतने के लिए बेईमानी कर रही टीम इंडिया? श्रीलंका के कप्तान ने की शिकायत

Published on 18 अग॰ 2026

गॉल टेस्ट जीतने के लिए बेईमानी कर रही टीम इंडिया? श्रीलंका के कप्तान ने की शिकायत

गॉल में क्या खेल हुआ? (PC-PTI)

गॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य दिया. दूसरी पारी में भारतीय टीम सिर्फ 193 रनों पर ढेर हो गई. हालांकि टीम इंडिया को पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल थी जिसका फायदा उसे अब मिल रहा है. वैसे टीम इंडिया की दूसरी पारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो उसके खिलाड़ियों की खेल भावना पर सवाल खड़ा करता है. गॉल टेस्ट के चौथे दिन के दूसरे सेशन में श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने भारतीय खिलाड़ी मानव सुथार की शिकायत अंपायर से की. श्रीलंकाई कप्तान का आरोप था कि मानव सुथार जानबूझकर पिच के बीच में भाग रहे हैं.

मानव सुथार ने पिच खराब करने की कोशिश की?

मानव सुथार जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो वो एक रन के लिए दौड़े. जिसके बाद श्रीलंकाई कप्तान धनंजय पाकिस्तानी अंपायर एहसान रजा के पास गए और उन्होंने सुथार की शिकायत की. बता दें बल्लेबाज हाफ स्पाइक्स पहनकर खेलते हैं. अगर वो पिच के बीच में दौड़ते हैं तो उससे वो टूट जाती है. जिससे आने वाले बल्लेबाजों के लिए पिच पर टिकना मुश्किल हो जाता है. श्रीलंका को चौथी पारी खेलनी थी इसीलिए श्रीलंकाई कप्तान को इसकी चिंता सता रही थी. वैसे आमतौर पर खिलाड़ी पिच पर रफ बनाने के लिए इस तरह की हरकत करते हैं लेकिन अगर अंपायर की चेतावनी के बाद उन्होंने ऐसा किया तो जुर्माना भी लगता है.

He is great spinner and smart Batter

Was making footmarks by running in middle of the pitch

— Lionel Messi 🇦🇷 (@CricketTrend309) August 18, 2026

बल्लेबाज अगर पिच खराब करने की कोशिश करे तो…

बता दें बल्लेबाज अगर मैच के दौरान पिच खराब करने की कोशिश करे तो अंपायर बल्लेबाजों को पहली और आखिरी चेतावनी देता है. ये चेतावनी पूरी पारी के लिए लागू रहती है. इसके बाद अगर किसी भी बल्लेबाज ने ऐसा किया तो उस बॉल के रन रद्द कर दिए जाते हैं और फील्डिंग टीम को पांच अतिरिक्त रन दे दिए जाते हैं.

गॉल में टीम इंडिया की जीत पक्की समझिए

खैर मैच की बात करें तो टीम इंडिया की गॉल में जीत पक्की नजर आ रही है. श्रीलंका ने कभी इस मैदान पर चौथी पारी में 300 रन भी नहीं बनाए हैं. साथ ही खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी में श्रीलंका ने तीन विकेट गंवा दिए थे.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button