पाकिस्तान को लग सकता है बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में कप्तान बाबर आजम के खेलने पर सस्पेंस
PAK vs ENG: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की चोट ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम की टेंशन बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो बाबर पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं.
PAK vs ENG: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की चोट ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम की टेंशन बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो बाबर पहले टेस्ट से बाहर हो सकते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/17/babar-azam-2026-08-17-22-37-55.jpg)
Babar Azam
ENG vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई है. दरअसल, पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम की फिटनेस ने टीम की मुश्किल बढ़ा दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. बता दें कि बाबर उंगली की चोट से जूझ रहे हैं. पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट मेडिकल पैनल की मंजूरी का इंतजार कर रहा है और मैच के दिन ही उनकी उपलब्धता को लेकर आखिरी फैसला लिया जा सकता है.
बाबर आजम की इंजरी ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन
बाबर आजम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उंगली में चोट लगी थी. इसके बाद इंग्लैंड में प्रोफेशनल काउंटी क्लब सेलेक्ट XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दौरान भी उनके हाथ पर गेंद लगी थी. उन्हें इंजरी की वजह से रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसे एक एहतियाती कदम बताया था.
मैच के दिन होगा बाबर पर फैसला
पहले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की टीम 16 अगस्त को लीड्स पहुंची. इसके बाद 17 अगस्त को पाकिस्तान की टीम पहली बार प्रैक्टिस करने उतरी. इस दौरान बाबर ने नेट्स में थोड़ी देर प्रैक्टिस जरूर की, लेकिन उन्होंने ज्यादा देर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस नहीं की. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने बताया कि मेडिकल पैनल और सिलेक्शन कमेटी ने अभी तक बाबर को लेकर कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है.
🚨 UPDATE ON BABAR AZAM INJURY 🚨
- Babar Azam had a short net batting session in today's practice at Headingley, Leeds.
- Babar Azam's left middle finger remains heavily taped to fully recover from his injury and be fit for the first Test.
- The team management will decide… pic.twitter.com/TR7fN0hEPX
— Rayham. (@RayhamUnplugged) August 17, 2026
सऊद शकील और अवैस जफर को मिल सकता है प्लेइंग 11 में मौका
ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच से अगर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम बाहर होते हैं तो प्लेइंग 11 में सऊद शकील और अवैस जफर दोनों को जगह मिल सकती है, जो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे. शकील वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे. वहीं जफर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपना डेब्यू करने का मौका मिला था. बता दें कि शकील ने इंग्लैंड में हुए वार्म-अप मैच में शतक लगाया था, ऐसे में उनका प्लेइंग 11 में शामिल किया जाना तय माना जा रहा है.
Babar Azam's availability in question ahead of #WTC27 challenge against England.https://t.co/2tD8uC5Ys5
— ICC (@ICC) August 17, 2026
शान मसूद को लेकर पाकिस्तान ने ली राहत की सांस
पाकिस्तान टीम को एक अच्छी खबर स्टार बल्लेबाज शान मसूद को लेकर मिली है. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में चोटिल होने के बाद वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे. उनकी उंगली में फ्रैक्चर हुआ था. शान मसूद इंग्लैंड में वार्म-अप मैच भी नहीं खेले थे, लेकिन पाकिस्तान के लिए राहत की बात है कि उन्होंने 17 अगस्त को प्रैक्टिस में भाग लिया और लंबे समय तक नेट्स पर बल्लेबाजी की. मोहम्मद अब्बास ने बताया कि शान ने पूरे प्रैक्टिस सेशन में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और किसी परेशानी में नजर नहीं आए. हालांकि, उनकी भी फिटनेस पर आखिरी फैसला टीम मैनेजमेंट मेडिकल टीम की सलाह के आधार पर ही लेगा. बता दें कि इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले 3 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 19 अगस्त से होगी.
यह भी पढ़ें: 24 वर्षीय मानव सुथार ने रचा इतिहास, गॉल के मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें