दुनिया
'आप क्यों नहीं...', कैरोलिन लेविट के बाद कौन संभालेगा व्हाइट हाउस की कमान? ट्रंप ने खुद लिया इस फॉक्स न्यूज रिपोर्टर का नाम
- Edited by: पीयूष कुमार
- Updated Aug 17, 2026, 05:42 PM IST
कैरोलिन लेविट के व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी पद छोड़ने के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज की रिपोर्टर एलेक्सिस मैकएडम्स का नाम मजाकिया अंदाज में सामने रखा, हालांकि उनकी नियुक्ति की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आइए जानते हैं कि एलेक्सिस मैकएडम्स कौन हैं।
![]()
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के उत्तराधिकारी को लेकर ट्रंप ने दिया मजेदार जवाब। AP
Photo :
AP
New White House Press Secretary: व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट के पद छोड़ने के बाद कौन उनकी जगह लेगी इसकी चर्चा तेज है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत के दौरान फॉक्स न्यूज की रिपोर्टर एलेक्सिस मैकएडम्स का नाम खुद सामने रख दिया। हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से अभी तक लेविट के उत्तराधिकारी के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
ट्रंप ने की लेविट की तारीफ
दरअसल, मैकएडम्स ने ट्रंप से सवाल किया कि कैरोलिन लेविट के जाने के बाद व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम में कौन नजर आ सकता है। सवाल के जवाब में ट्रंप ने पहले लेविट की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि लेविट बेहद अच्छी प्रेस सेक्रेटरी हैं और उनकी जगह किसी दूसरे व्यक्ति को लाना आसान नहीं होगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उन्हें पता चला है कि लेविट अब ट्रंप से ज्यादा अपने बच्चों को पसंद करती हैं।
ट्रंप की यह टिप्पणी लेविट के उस फैसले के संदर्भ में थी, जिसके तहत वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए पद छोड़ने जा रही हैं। इसके बाद ट्रंप ने मैकएडम्स की ओर इशारा करते हुए कहा- ‘आप?’ उन्होंने मजाकिया अंदाज में सुझाव दिया कि मैकएडम्स यह जिम्मेदारी संभाल सकती हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह उन्हें हमेशा से पसंद करते हैं।
कौन हैं एलेक्सिस मैकएडम्स ?
एलेक्सिस मैकएडम्स (Alexis McAdams) अमेरिका की जानी-मानी टीवी पत्रकार हैं। वो फिलहाल फॉक्स न्यूज चैनल की न्यूयॉर्क बेस्ड कॉरेस्पॉन्डेंट हैं। वह अक्टूबर 2021 में फॉक्स न्यूज से जुड़ी थीं। इससे पहले उन्होंने शिकागो के WLS-TV में क्राइम बीट कवर की और उससे पहले इंडियानापोलिस के WXIN/WTTV में जनरल असाइनमेंट रिपोर्टर के तौर पर काम किया।
पत्रकारिता की शुरुआत कैसे हुई?
मैकएडम्स ने इलिनॉय स्टेट यूनिवर्सिटी से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में बैचलर डिग्री हासिल की है। फॉक्स न्यूज से पहले उनका करियर स्थानीय अमेरिकी टीवी स्टेशनों से शुरू हुआ। इंडियानापोलिस में उन्होंने डेल्फी हत्याकांड की प्रमुखता से रिपोर्टिंग की और उनके एक्सक्लूसिव इंटरव्यू को राष्ट्रीय स्तर पर भी कवरेज मिली। इसके बाद शिकागो में उन्होंने अपराध और बड़ी ब्रेकिंग न्यूज घटनाओं को कवर किया।
![]()
पीयूष कुमारauthor
पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- World
End of Article