
भारत की जीत पक्की समझिए! (PC-PTI)
IND vs SL: भारत को श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 178 रनों की बढ़त हासिल हुई. इसके साथ ही अब टीम इंडिया के इस मैच में जीतने के आसार काफी ज्यादा हो गए हैं. सवाल ये है कि गॉल में जीतने के लिए टीम इंडिया को और कितने रन बनाने होंगे? कितने रन बनाने पर टीम इंडिया की जीत की गारंटी होगी? गॉल में चौथी पारी में सबसे बड़ा स्कोर किसने चेज़ किया है? आइए आपको देते हैं इन सभी सवालों के जवाब.
गॉल में टीम इंडिया की मजबूत स्थिति
पहली पारी में 462 रन बनाने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने श्रीलंका को महज 284 रनों पर समेट दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया को 178 रनों की बढ़त हासिल हुई. अब टीम इंडिया को गॉल में जीत हासिल करने के लिए कितने रन बनाने होंगे? गॉल में अगर टीम इंडिया अपनी बढ़त 400 रनों तक कर लेती है तो फिर उसकी जीत पक्की समझी जा सकती है. मतलब टीम इंडिया अगर दूसरी पारी में 250 रनों तक बना लेती है तो उसका हारना लगभग नामुमकिन होगा.
गॉल में सबसे बड़ा स्कोर किसने चेज़ किया?
गॉल में सबसे बड़ा स्कोर साल 2022 में पाकिस्तान ने चेज़ किया था. इस मैच में पाकिस्तान को 342 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे पाकिस्तान ने अब्दुल्लाह शफीक के शतक के दम पर हासिल कर लिया था. श्रीलंका की बात करें तो इस मैदान पर उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ 268 रन बनाकर जीत हासिल की हुई है. ये मैच साल 2019 में हुआ था.
Prasidh Krishna breaks the 146-run stand as Niroshan Dickwella feathers one through to Rishabh Pant! 💥
Watch #SLvIND, 1st Test | Day 3, LIVE NOW on Sony Sports Network & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/fgN6FN9wxS
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 17, 2026
गॉल में भारत की सबसे बड़ी जीत
गॉल के मैदान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत टीम इंडिया ने हासिल की है. साल 2017 में गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 304 रनों से रौंदा था. उस मैच में पहली पारी में टीम इंडिया ने 600 रन बनाए थे, श्रीलंका की टीम ने 291 रन बनाए थे. इसके बाद दूसरी पारी में श्रीलंका ने 240 रन बनाए और फिर श्रीलंका की टीम आखिरी पारी में 245 रनों पर सिमट गई.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More