कोलंबिया के राष्ट्रपति अबेलार्डो डी ला एस्प्रिएला ने अपने सहयोगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कोलंबियाई उत्पादों पर लगाए गए टैरिफ को अस्थायी रूप से निलंबित करने की मांग की है. उन्होंने यह मांग देश में आए शक्तिशाली भूकंप के बाद की है, जिसमें अब तक कम से कम 289 लोगों की मौत हो चुकी है.
डी ला एस्प्रिएला ने इसी महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति पद संभाला था, जिसके कुछ दिन बाद 7.4 तीव्रता का भूकंप आया. कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें ट्रंप का समर्थन मिला था. शनिवार रात उन्होंने X पर बताया कि उन्होंने ट्रंप से बात की और भूकंप के बाद अमेरिका की ओर से भेजी गई मदद के लिए धन्यवाद दिया.
उन्होंने कहा कि उन्होंने ट्रंप से कोलंबियाई उत्पादों पर लगने वाले भारी टैरिफ को अस्थायी रूप से निलंबित करने पर विचार करने का आग्रह किया है, ताकि भूकंप के असर से मुश्किल दौर से गुजर रहे कारोबारियों को राहत मिल सके. ट्रंप प्रशासन की ओर से इस मांग पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
Acabo de hablar durante diez minutos con el presidente Donald Trump. Le agradecí profundamente toda la ayuda económica y el apoyo de los equipos de rescate de los Estados Unidos frente a la tragedia que estamos viviendo.
El presidente Trump también manifestó sus condolencias por…
सम्बंधित ख़बरें
— Abelardo De La Espriella (@ABDELAESPRIELLA) August 15, 2026
अमेरिका ने मदद की पेशकश की
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, अमेरिका ने भूकंप राहत के लिए कुल 2.65 करोड़ डॉलर की मदद देने की पेशकश की है. इसमें भोजन, आश्रय और स्वास्थ्य संबंधी सामग्री शामिल है. सोमवार सुबह आए भूकंप ने पश्चिमी कोलंबिया के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई. पेरेरा, काली और क्विब्डो जैसे शहर प्रभावित हुए, जबकि प्रशांत तट के शहरों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. राष्ट्रपति ने भूकंप को प्राकृतिक आपदा घोषित किया है.
कोलंबियाई सरकार के अनुसार, 143 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि अन्य नागरिक संगठनों के आंकड़ों में यह संख्या हजारों में बताई गई है. भूकंप का केंद्र देश के सबसे गरीब इलाकों में से एक चोको में था. अब तक 3,937 लोग घायल हुए हैं. भूकंप में 14,705 घर पूरी तरह नष्ट हो गए, जबकि 81,536 अन्य घरों को नुकसान पहुंचा है. काली में 70 से अधिक लापता लोगों की तलाश जारी है. काली के मेयर एलेजांद्रो एडर ने कहा कि भूकंप के 120 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद लोगों को जिंदा बचाने की उम्मीद बनी हुई है.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
