बांग्लादेश को मिली अच्छी खबर, पहले टेस्ट के लिए फिट हुआ स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज
AUS vs BAN: बांग्लादेश की टीम 13 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी. इससे पहले बांग्लादेश के लिए अच्छी खबर सामने आई है. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास पूरी तरह से फिट हो गए हैं.
AUS vs BAN: बांग्लादेश की टीम 13 अगस्त से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगी. इससे पहले बांग्लादेश के लिए अच्छी खबर सामने आई है. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास पूरी तरह से फिट हो गए हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/12/litton-das-2026-08-12-18-18-58.jpg)
Litton Das
AUS vs BAN: बांग्लादेश की टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 13 अगस्त से डार्विन के मैदान पर खेला जाएगा. इस टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को अपने कई प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने की समस्या से जूझना पड़ा है, लेकिन इसी बीच सीरीज शुरू होने से ठीक पहले बांग्लादेश के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. दरअसल, बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास पहला मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हो गए हैं. बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने डार्विन टेस्ट मैच से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिटन दास के फिट होने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि लिटन दास पहले मैच में चयन के लिए उपलब्ध हैं.
पिच देखकर लेंगे प्लेइंग 11 पर फैसला
ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 13 अगस्त से डार्विन के मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले को लेकर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने कहा कि लिटन दास के आने से हमारी बल्लेबाजी मजबूत होती है. वो लगाकार अच्छा खेलते हैं. हमें उम्मीद है कि टेस्ट मैच में हमारे बल्लेबाजी अच्छी रहेगी.
नजमुल हुसैन शांतो ने प्लेइंग-11 को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि डार्विन की पिच अच्छी लग रही है. मुझे लगता है कि हम अपने सामान्य कॉम्बिनेशन के साथ ही उतर सकते हैं, जिसमें 2 स्पिनर और 3 तेज गेंदबाज होंगे, लेकिन कल सुबह पिच को हमें फिर से देखने का मौका मिलेगा और फिर हम हालात के हिसाब से फैसला करेंगे. बता दें कि बांग्लादेश की टीम साल 2003 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. ऐसे में यह सीरीज बांग्लादेश के लिए काफी अहम मानी जा रही है. बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर इतिहास रचना चाहेगी.
Bangladesh wicketkeeper Litton Das will play in the first Test against Australia in Darwin, but captain Najmul Hossain Shanto kept a few cards close to his chest ahead of tomorrow. #AUSvBANhttps://t.co/Ta4ntYBIfd
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 12, 2026
मेजबान ने अपनी प्लेइंग 11 का किया ऐलान
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले एक साल तक काफी बिजी रहने वाली है. टीम को कई टेस्ट सीरीज भी खेलनी हैं, जिसमें भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भी शामिल है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने अहम खिलाड़ियों का वर्कलोड भी मैनेज करना आसान नहीं रहने वाला है. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है. टीम में स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की वापसी हुई है. वहीं एशेज में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्कॉट बोलैंड को इस मैच की प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिल सकी है. ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में एक-दो प्लेयर्स को छोड़ अपने सभी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने उतरेगी. ऐसे में बांग्लादेश के लिए यह मैच आसान नहीं होने वाला है.
— cricket.com.au (@cricketcomau) August 12, 2026
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
जेक वेदरल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी, ब्यू वेबस्टर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड.
यह भी पढ़ें: Explainer: बैटर, बॉलर से लेकर ऑलराउंडर तक..., भारत के खिलाफ क्या है श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम की ताकत और कमजोरी
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें