'अब तो अपने नाम से खन्ना हटा ले', आकांक्षा चमोला का लाल टॉप में सिजलिंग डांस देख भड़के यूजर्स
Akanksha Chamola Red Top Dance Video: आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना संग तलाक का खुलासा और लॉक अप 2 को लेकर चर्चा में रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 'बहते जाना है' गाने पर डांस वीडियो पोस्ट किया है. उनका सिजलिंग डांस देख यूजर्स भड़क गए हैं. आइए जानते हैं कि नेटिजन्स ने इस पर कैसा रिएक्शन दिया है.
Akanksha Chamola Red Top Dance Video: आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना संग तलाक का खुलासा और लॉक अप 2 को लेकर चर्चा में रही हैं. इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 'बहते जाना है' गाने पर डांस वीडियो पोस्ट किया है. उनका सिजलिंग डांस देख यूजर्स भड़क गए हैं. आइए जानते हैं कि नेटिजन्स ने इस पर कैसा रिएक्शन दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/12/akanksha-chamola-1-2026-08-12-17-32-21.png)
Photograph: (akankshagkhanna/Instagram)
Akanksha Chamola Red Top Dance Video: लॉक अप 2 फेम और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं. हाल ही में वह रियलिटी शो 'लॉक अप 2 में नजर आई थीं, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए. खासतौर पर उनका गौरव खन्ना से अलग होने और तलाक का खुलासा बहुत चर्चा में रहा. इस खुलासे के बाद उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई थी. अब शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा अपने सिजलिंग डांस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. जिसमें वह लाल रंग के टॉप में 'बहते जाना है' गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. एक तरफ जहां लोगों ने उनके डांस को पसंद किया तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में उन्हें जमकर ट्रोल किया. आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया यूजर्स ने कैसे-कैसे रिएक्शन दिए हैं.
लाल टॉप और जींस में आकांक्षा का डांस वीडियो वायरल
आकांक्षा चमोला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना डांस वीडियो पोस्ट किया. इसमें वह लाल रंग का टॉप और जींस पहने नजर आईं. वह सिंगर अरूब खान के गाने'बहते जाना है' पर डांस करती दिखाई दीं और अपने डांस मूव्स से लोगों का ध्यान खींच रही हैं. उनके इस डांस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह का रिएक्शन देखने को मिला. कुछ लोगों ने आकांक्षा के कॉन्फिडेंस और डांस की तारीफ की, लेकिन कई यूजर्स ने उन पर भड़क गए हैं.
आकांक्षा के डांस पर भड़के यूजर्स
आकांक्षा को इस तरह डांस करते देख, सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, 'भाई, इसे देखकर मुझे शर्म आ रही है, हाहा'. वहीं दूसरे ने उनके डांस पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'इसको किसी ने नहीं बताया कि इसको डांस करना नहीं आता? इसके साथ ही एक अन्य ने उनसे खन्ना सरनेम हटाने के लिए कह दिया, अब दो अपने नाम से खन्ना सरनेम हटा ले, आपने तलाक ले लिया है ना? इतना ही नहीं चौथे ने लिखा, 'अच्छा हुआ गौरव इससे बच गया, नेवली.' आपको बता दें कि इस वीडियो के कमेंट्स में और भी कई यूजर्स ने आकांक्षा के डांस पर सवाल उठाया है. ऐसे में समझा जा सकता है कि गौरव से तलाक के ऐलान के बाद से वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/08/12/akanksha-chamola-2-2026-08-12-18-35-18.png)
आकांक्षा को लगातार क्यों किया जा रहा ट्रोल?
दरअसल, आकांक्षा चमोला ने 'लॉक अप 2' में अपनी शादी और रिलेशन को लेकर बड़ा खुलासा किया था. उन्होंने बताया था कि वह और गौरव खन्ना करीब एक साल से अलग रह रहे हैं और दोनों के बीच तलाक लेने का प्रोसेस चल रहा है. उन्होंने यह भी कहा था कि दोनों के बीच एक दूसरे के साथ पति-पत्नी के तौर पर नहीं रह सकते हैं. शो में उन्होंने ऐसे ही और खुलासे किए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच पैरेंटहुड को लेकर अलग-अलग राय थी. आकांक्षा ने कहा था कि वह मां नहीं बनना चाहती हैं. जबकि गौरव बच्चे चाहते थे. इसी वजह से दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गईं. यही वजह है कि जब आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर अपना पोस्ट शेयर किया तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. हालांकि, इस पोस्ट के जरिए ऐसा दावा करना सही नहीं होगा कि लोग उन्हें तलाक ऐलान को लेकर ट्रोल कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: 'मैं पताल में रहता था, आप लोगों ने हमको बाहर निकाल दिया', रवि किशन ने की Gen-Z की जमकर तारीफ
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें