हार्दिक पांड्या को लेकर एक और टीम आई सामने, चेन्नई, केकेआर और गुजरात के बाद चौथी फ्रेंचाइजी से जुड़ा नाम

Published on 12 अग॰ 2026

हार्दिक पांड्या को लेकर एक और टीम आई सामने, चेन्नई, केकेआर और गुजरात के बाद चौथी फ्रेंचाइजी से जुड़ा नाम

Time Updated: Wednesday, August 12, 2026, 18:49 [IST]

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या एक बार फिर IPL को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला किसी आधिकारिक ट्रेड या टीम के ऐलान का नहीं, बल्कि एक नई टीम से उनका नाम जुड़ने का है। अब तक तीन टीमों के साथ ट्रेड डील को लेकर उनका नाम आया था, अब चौथी टीम को लेकर भी कयास लग रहे हैं।

इस बार दिल्ली कैपिटल्स की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने हलचल मचाने का काम किया है। फ्रेंचाइजी ने हार्दिक की तस्वीर मिन्नू मणि के साथ शेयर की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके अगले IPL ठिकाने को लेकर कयास लगने लगे। दिल्ली ने फैंस की धड़कनें बढ़ाने वाला काम किया है।

Hardik Pandya

दिल्ली कैपिटल्स ने तस्वीर के साथ दो भारतीय ऑलराउंडरों के मिलने की बात लिखी। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने इसे हार्दिक के IPL भविष्य से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि अभी तक दिल्ली की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं दिया गया है कि फ्रेंचाइजी हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने की तैयारी कर रही है।

हार्दिक का नाम इस समय IPL 2027 से पहले होने वाले संभावित बदलावों को लेकर चर्चा में है। मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। टीम ने 14 लीग मैचों में सिर्फ चार जीत दर्ज की और अंक तालिका में नौवें स्थान पर रही। हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद से ही मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन का ग्राफ गिरता चला गया है। इससे अब हार्दिक की छुट्टी का रास्ता तय हो गया।

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का बड़ा गर्क

हार्दिक के लिए भी 2026 का सीजन बहुत यादगार नहीं रहा। टीम के खराब प्रदर्शन के बीच उनके प्रदर्शन और भविष्य को लेकर सवाल उठे। यही वजह है कि अगले सीजन से पहले उनके किसी दूसरी फ्रेंचाइजी में जाने की संभावनाओं पर चर्चा हो रही है। मुंबई इंडियंस में हार्दिक के जाने पर नया कप्तान देखने को मिलेगा। वह सूर्यकुमार यादव हो सकते हैं।

गुजरात ने किया कप्तान बनाने से इनकार

इससे पहले गुजरात टाइटंस के साथ भी हार्दिक का नाम जोड़ा गया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गुजरात अपने पूर्व कप्तान को वापस लाना चाहता था, लेकिन कप्तानी को लेकर सहमति नहीं बन पाई। शुभमन गिल फिलहाल टीम की कप्तानी कर रहे हैं और गुजरात उन्हें हटाने के पक्ष में नहीं था।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range