कलेक्टर की दो टूक: भोपाल में पहले से बड़े तालाब हैं, गलियों में पानी नहीं भरना चाहिए

Published on 11 अग॰ 2026

Home Bhopal कलेक्टर की दो टूक: भोपाल में पहले से बड़े तालाब हैं, गलियों में पानी नहीं भरना चाहिए

कलेक्टर की दो टूक: भोपाल में पहले से बड़े तालाब हैं, गलियों में पानी नहीं भरना चाहिए

Updesh Awasthee

personUpdesh Awasthee

8/11/2026 08:48:00 PM

भोपाल, 11 अगस्त 2026: कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने नगर निगम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि, सड़कों पर जलभराव (वॉटर लॉगिंग) के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात बाधाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नगर निगम जल निकासी एवं नालों की सफाई का कार्य 'मिशन मोड' में चलाकर त्वरित पूर्ण करे। उल्लेखनीय है कि, 24 घंटे की मूसलाधार बारिश के कारण 10 अगस्त की सुबह भोपाल के 50 से ज्यादा इलाके तालाब बन गए थे। सड़कों पर पानी भर गया था और कई लोगों को नाव के माध्यम से रेस्क्यू करना पड़ा। 

ईटखेड़ी ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट और रेडियम रिफ्लेक्टर के निर्देश

बैठक का मुख्य उद्देश्य भोपाल जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना तथा मानसून के दौरान आवागमन को सुचारू बनाए रखने हेतु स्थायी निराकरण करना रहा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने एमपीआरडीसी (MPRDC) के अधिकारियों को ईटखेड़ी स्थित ओवरब्रिज पर रात्रिकालीन दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यात्रियों की सुरक्षा के लिए समुचित प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) एवं रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश भी दिए।

भोपाल- बैरसिया रोड की ट्रैफिक प्रॉब्लम पर डिस्कशन हुआ

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला ने भोपाल शहर में व्यावहारिक एवं प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सुदृढ़ पुलिस प्रबंधन पर बल दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री पांडे ने भोपाल- बैरसिया मार्ग पर हादसों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक रोड मार्किंग, दिशा-सूचक साइनबोर्ड्स तथा रंबल स्ट्रिप्स (Rumble Strips) लगाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किए। 

शहर में पॉलीटेक्निक चौराहे के लेफ्ट टर्न को पूर्णतः फ्री

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने निर्देशित किया है कि भोपाल शहर में वाहनों के निर्बाध एवं सुगम आवागमन के लिए पॉलीटेक्निक चौराहे के लेफ्ट टर्न को पूर्णतः फ्री किया जाए तथा वहां स्थापित गंतरी (Gantry) को नियमानुसार यथास्थान शिफ्ट किया जाए। क्रमांक/777/039 - विजय/अवंतिका जायसवाल

Tags

  • Newer

  • Older