स्वतंत्रता दिवस के दिन खेल में जय हो, भारत की दो टीमें मैदान पर उतरेंगी, फैंस को मिलेगा डबल मजा

Published on 11 अग॰ 2026

स्वतंत्रता दिवस के दिन खेल में जय हो, भारत की दो टीमें मैदान पर उतरेंगी, फैंस को मिलेगा डबल मजा

Time Published: Tuesday, August 11, 2026, 20:45 [IST]

Independence Day: इस बार स्वतंत्रता दिवस सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं रहेगा। खेल प्रेमियों के लिए भी 15 अगस्त का दिन खास होने वाला है। भारत की दो टीमें एक ही दिन मैदान पर उतरने वाली हैं। ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब आजादी के दिन डबल मुकाबले हो।

भारतीय क्रिकेट और हॉकी टीम एक ही दिन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में उतरेंगी। यानी सुबह से लेकर शाम तक फैंस की नजरें दो अलग-अलग मैदानों पर रहेंगी। छुट्टी का दिन होगा और पूरे दिन खेल का रोमांच देखने को मिलेगा। फैंस के लिए इससे ज्यादा ख़ुशी की बात क्या हो सकती है।

Independence Day

शुभमन गिल की टीम होगी मैदान पर

क्रिकेट में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला यह टेस्ट 15 अगस्त से शुरू होगा और 19 अगस्त तक चलेगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत हो रही है, इसलिए इसके नतीजे अंक तालिका के लिहाज से भी अहम होंगे।

इस सीरीज में भारत की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि केएल राहुल उपकप्तान हैं। टीम में यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव जैसे अनुभवी नाम भी हैं। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले टीम को कुछ झटके लगे हैं। साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है।

हॉकी वर्ल्ड कप में दिखेगा रोमांच

क्रिकेट के कुछ घंटे बाद हॉकी का रोमांच भी शुरू होगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप में अपना अभियान शुरू करेगी। यह मुकाबला नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन स्थित वागेनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा।

हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। वेल्स के खिलाफ शुरुआत के बाद भारत 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ेगा। टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने भी टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों की तैयारी और टीम के संतुलन पर भरोसा जताया है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का इंतजार हर खेल प्रेमी को रहेगा।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range