'लोमड़ी हैं नसीरुद्दीन शाह... खाते देश का हैं और लड़ते पड़ोसी देश के लिए', कंगना रनौत ने एक्टर को सुनाई खरी-खोटी
Kangana Ranaut on Naseeruddin Shah: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक्टर नसीरुद्दीन शाह पर बड़ा वार किया है. उन्होंने एक्टर को लोमड़ी बताते हुए कहा कि वह भारत का खाते हैं और पड़ोसी देश के लिए लड़ते हैं. आइए जानते हैं कि पूरा मामला मामला क्या है.
Kangana Ranaut on Naseeruddin Shah: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक्टर नसीरुद्दीन शाह पर बड़ा वार किया है. उन्होंने एक्टर को लोमड़ी बताते हुए कहा कि वह भारत का खाते हैं और पड़ोसी देश के लिए लड़ते हैं. आइए जानते हैं कि पूरा मामला मामला क्या है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/11/naseeruddin-shah-and-kangana-ranaut-2026-08-11-19-50-00.png)
Kangana Ranaut on Naseeruddin Shah: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में चल रही हैं. उन्होंने स्टूटेंड प्रोटेस्ट से लेकर बॉलीवुड से जुड़े कई मुद्दे पर बयान दिया था. अब इसी बीच उन्होंने एक्टर नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान को लेकर निशाना साधा है. इतना नहीं उन्होंने एक्टर को लोमड़ी तक कह दिया. बता दें कि कंगना का यह बयान ऐसे में समय आया है जब झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर स्टूडेंट का प्रोटेस्ट चल रहा है. आइए जानते हैं कि कंगना ने नसीरुद्दीन शाह के बारे में क्या कुछ कहा.
'लोमड़ी हैं नसीरुद्दीन शाह... खाते देश का हैं और लड़ते पड़ोसी देश के लिए'
कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता होता है. उन्होंने खुद को देश के प्रति वफादार बताते हुए नसीरुद्दीन शाह पर तीखा तंज कसा. कंगना ने कहा, 'सच तो यह है कि हर कोई किसी ना किसी का कुत्ता है. लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस देश की रोटी खाती हूं उसकी रखवाली करती हूं. उसके लिए लड़ती हूं, नसीर साहब खाते तो देश का हैं लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए. आज के समय में इंसान को कुत्ता बुलाना भी तारीफ होती है क्योंकि लॉयलटी और क्यूटनेस बहुत दुर्लभ है. इसलिए मैं डॉग बनना पसंद करूंगी ना कि नसीरूद्दीन की तरह लोमड़ी.' इस समय सोशल मीडिया पर कंगना की ओर से नसीरुद्दीन शाह को ‘लोमड़ी’ कहने वाले बयान की चर्चा हो रही है. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान में इस्तेमाल किए गए ‘कुत्ते’ वाले उदाहरण से उनपर पलटकर किया.
क्या था नसीरुद्दीन शाह का पुराना बयान
दरअसल, यह पूरा विवाद नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने स्टूडेंट प्रोस्टेट के दौरान बॉलीवुड सेलेब्स की चुप्पी पर सवाल उठाया था. CJP के प्रोटेस्ट के दौरान उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के ए-लिस्ट कलाकारों की चुप्पी पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था, 'वे ऐसा तब करेंगे जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को कहेगा. एक कहावत है, जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता. जैसे ही हड्डी उनके मुंह से गिर जाएगी या उनके दांत टूट जाएंगे, तब वे भौंकेंगे. तो जिनके मुंह में हड्डियां होती हैं, वे बोल नहीं सकते.'
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/08/11/naseeruddin-shah-and-kangana-ranaut-1-2026-08-11-20-29-06.png)
पीयूष मिश्रा ने किए नसीरुद्दीन से सवाल
इस विवाद में सिर्फ कंगना रनौत और नसीरुद्दीन शाह नाम नहीं जुडा है. एक्टर और सिंगर पीयूष मिश्रा ने भी नसीरुद्दीन शाह के पुराने बयान पर सवाल उठाते हुए कहा था, 'नसीर साहब,. आपने सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान कहा था कि जिन कुत्तों के मुंह में हड्डी है, वे बोल नहीं सकते. माफ कीजिएगा, मैं आपसे पूछता हूं कि इस वक्त वो कौन कुत्ते हैं, जिनके मुंह में हड्डी है और जो इस जेपीएससी पेपर लीक के छात्र प्रोटेस्ट पर चुप हैं.' कंगना रनौत ने पीयूष के इसी सवाल के साथ नसीरुद्दीन पर पलटवार किया.
ये भी पढ़ें: 'मेरी सेल्फ रिस्पेक्ट, मेरी ईमानदारी बहुत जरूरी है', CINTAA विवाद पर पूनम ढिल्लों का करारा जवाब
कंगना और नसीरुद्दीन के बीच पहले भी हो चुका है विवाद
दरअसल, कंगना रनौत और नसीरुद्दीन शाह के बीच ऐसा ही पहली बार नहीं हुआ है. जब दोनों के बीच जुबानी जंग हुई हो. दोनों कलाकार पहले भी एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं. नसीरुद्दीन शाह ने कई मौकों पर कंगना को लेकर बयान दिया था. वहीं, कंगना भी उनके बयानों का जवाब देने से पीछे नहीं हटती हैं. इतना ही नहीं कंगना काफी लंबे समय से फिल्मों के साथ-साथ पॉलिटिक्स के मुद्दों पर अपनी मुखर राय रखती हुई नजर आती हैं.
फिलहाल सोशल मीडिया पर कंगना और नसीरुद्दीन के बयानों को लेकर चर्चा हो रही है. उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर तीखा जवाब दिया है. ऐसे में अब देखना होगा कि नसीरुद्दीन शाह की तरफ से कोई रिएक्शन आता है या नहीं.
ये भी पढे़ं: ‘मैं यहां क्या कर रही हूं?’ स्टंट के बाद जैस्मिन भसीन की गई याददाश्त, रोहित शेट्टी भी रह गए हैरान!