श्रेयस अय्यर ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड, कर ली धोनी की बराबरी

Published on 11 जुल॰ 2026

क्रिकेट

श्रेयस अय्यर ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड, कर ली धोनी की बराबरी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 11, 2026, 08:04 PM IST

भारतीय कप्तान श्रेयस अय़्यर ने टॉस जीतने के मामले में नया कीर्तिमान बना लिया है। 5वें टी20 मुकाबले में भी अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में यह उनका लगातार 5वां टॉस था जो वह जीते हैं।

Image

श्रेयस अय्यर (साभार-X)

इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्पटन में खेले जा रहे 5वें मुकाबले में जैसे ही टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, उन्होंने बतौर कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया और एमएस धोनी की बराबरी कर ली। बतौर कप्तान पहली जीत की तलाश में उतरे अय्यर ने पहले गेंदबाजी चुनी है, जबकि साल 2021 से इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

सबसे ज्यादा टॉस जीतने का रिकॉर्ड

इंग्लैंड दौरे पर श्रेयस अय़्यर अब तक टॉस नहीं हारे हैं। इससे पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबले में भी टॉस जीता था। इस तरह लगातार अय्यर ने 7 मुकाबले में टॉस जीत लिए हैं और उन्होंने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। श्रेयस अय्यर दूसरे कप्तान बने जिन्होंने अपने शुरुआती 7 मुकाबले में टॉस जीता। उन्होंने बहामास के ग्रीगॉरी टेलर की बराबरी की। धोनी ने 2010-12 के दौरान यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अय्यर ने विराट कोहली के लगातार 6 टॉस जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो उन्होंने 2019 में बनाया था।

इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच का टॉस 45 मिनट देर से हुआ, क्योंकि भारतीय टीम की बस ट्रैफिक जाम में फंस गई थी। टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होना था, लेकिन ट्रैफिक के कारण टॉस शाम 7.15 बजे हुआ। टीम के साथ बड़ी संख्या में दर्शक भी जाम में फंसे रहे। मैच रेफरी ने टॉस में देरी करने का फैसला किया ताकि खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने से पहले वार्म-अप के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए एक वनडे मैच के दौरान भी खिलाड़ियों को लंदन के ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा था। उस समय हैरी ब्रूक और उनके साथी खिलाड़ी साइकिल से स्टेडियम पहुंचे थे। टीम इंडिया पहले ही सीरीज गंवा चुकी है और अब उसके पास नाक बचाने का आखिरी मौका है।

Sameer Thakur

समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article