'रुपाली गांगुली बेवकूफ...', राखी सावंत ने की ‘अनुपमा’ को बायकॉट करने की मांग, सुनील शेट्टी को लेकर भी कही ऐसी बात
Rakhi Sawant Slams Rupali Ganguly: बिंदास पर्सनैलिटी के लिए मशहूर राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. राखी सावंत ने रुपाली गांगुली को बेवकूफ बोलते हुए जहां उनके शो 'अनुपमा' को बायकॉट करने की मांग की.
Rakhi Sawant Slams Rupali Ganguly: बिंदास पर्सनैलिटी के लिए मशहूर राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. राखी सावंत ने रुपाली गांगुली को बेवकूफ बोलते हुए जहां उनके शो 'अनुपमा' को बायकॉट करने की मांग की.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/09/rakhi-sawant-12-2026-08-09-14-32-50.jpg)
Rakhi Sawant
Rakhi Sawant Slams Rupali Ganguly: अपने बेबाक अंदाज, विवादित बयानों और बिंदास पर्सनैलिटी के लिए मशहूर राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं. राखी अक्सर बॉलीवुड और टीवी से जुड़े सितारों पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटतीं. अब उन्होंने एक्टर सुनील शेट्टी और टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को निशाने पर लिया है. राखी ने जहां सुनील शेट्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए पुराने बयान पर तंज कसा, वहीं रुपाली गांगुली के मशहूर टीवी शो ‘अनुपमा’ को लेकर लोगों से बायकॉट करने की अपील कर दी.
सुनील शेट्टी के किस बयान पर भड़कीं राखी सावंत?
दरअसल, कुछ समय पहले सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अपनी नातिन इवारा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था. एक्टर ने बताया था कि उनकी छोटी नातिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर देखकर उन्हें पहचानती हैं और ‘मोदी जी’ कहकर पुकारती हैं. सुनील शेट्टी ने ये भी बताया था कि उनकी नातिन घर के मंदिर में रखी पीएम मोदी की तस्वीर के सामने लड्डू का भोग लगाती है. सुनील शेट्टी के इस बयान की काफी चर्चा हुई थी. अब राखी सावंत ने इसी बयान को लेकर सुनील शेट्टी पर तंज कसा है.
‘15 महीने की बच्ची मोदी-मोदी कैसे करेगी?’
पैपराजी से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने सुनील शेट्टी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उनकी 15 महीने की नातिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘मोदी-मोदी’ कहती है, तो ये बात उन्हें समझ नहीं आती. राखी ने अपने खास अंदाज में सुनील शेट्टी पर तंज कसते हुए कहा कि इतनी छोटी बच्ची ठीक से बोल भी नहीं सकती ऐसे में वो किस तरह ‘मोदी-मोदी’ करेगी. इसके बाद राखी ने सुनील शेट्टी पर राजनीतिक तंज भी कस दिया. उन्होंने आरोप लगाने वाले अंदाज में कहा कि सुनील शेट्टी को ये कहना चाहिए कि उन्हें टिकट चाहिए. राखी के इस बयान को लेकर अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ लोग राखी के बयान को उनका बेबाक अंदाज बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना भी की है.
Rakhi Sawant troll Rupali Ganguly 😂😂😂😂 pic.twitter.com/CljS136gJc
— Ashish Singh (@AshishSinghKiJi) August 8, 2026
रुपाली गांगुली पर भी भड़कीं राखी
सुनील शेट्टी के बाद राखी सावंत ने टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली को भी आड़े हाथ लिया. राखी ने रुपाली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ को लेकर लोगों से बायकॉट की अपील कर दी. राखी सावंत ने रुपाली गांगुली को निशाने पर लिया और बोलीं, 'रुपाली गांगुली बेवकूफ. कहती है कि उसके शो 'अनुपमा' को पूरे देश की जनता ने सुपरहिट किया और वहां पर सरकार की, मोदी जी की चमचागिरी कर रही है. सब लोग रुपाली को बायकॉट करो. इसके शो को बायकॉट करो क्योंकि ये देश की जनता को सपोर्ट नहीं कर रही है और मैं सिर्फ देश की जनता को सपोर्ट कर रही हूं.'
पीएम मोदी के समर्थन में क्यों रहती हैं रुपाली गांगुली?
रुपाली गांगुली टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ से पहचान बनाने वाली रुपाली को ‘अनुपमा’ ने घर-घर में लोकप्रिय बना दिया. रुपाली गांगुली राजनीति को लेकर भी अपनी राय जाहिर करती रही हैं. वो भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में कई बार अपनी बात रख चुकी हैं. सोशल मीडिया पर भी रुपाली कई सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देती रहती हैं. इसी वजह से राखी सावंत का ताजा बयान भी रुपाली की राजनीतिक विचारधारा और पीएम मोदी के समर्थन से जोड़कर देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने किया जबरदस्ती होंठों पर Kiss, उड़ गए हसीना के होश, वायरल हुआ वीडियो
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें