'मैं उमर खालिद की सपोर्टर हूं', झारखंड प्रोटेस्ट में आई लड़की के बयान पर बवाल, भगत सिंह से कर दिया कंपेयर
Published: Sunday, August 9, 2026, 12:53 [IST]
Jharkhand Protest Viral Video: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह खुलकर उमर खालिद के समर्थन की बात करती नजर आ रही है। लड़की का कहना है कि उमर खालिद ऐसे देश की बात करते थे, जहां धर्म, जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी को बराबरी मिले।
वह यह भी सवाल उठाती है कि उमर खालिद पर लगाए गए गंभीर आरोपों को साबित करने के लिए क्या कभी सुनवाई हुई है। अपनी बात रखते हुए लड़की ने भगत सिंह का उदाहरण भी दिया। उसने कहा कि जब लोग उनसे पूछते हैं कि वे उमर खालिद को क्यों मानते हैं, तो वह भगत सिंह को मानने की बात कहती हैं, जिन्होंने कोर्ट में बम फेंका था।
'हम लोग उमर खालिद के समर्थक हैं'
वायरल वीडियो में लड़की कहती है, "कि हम लोग उमर ख़ालिद के समर्थक हैं। और शायद यह बात... लेकिन जो उमर ख़ालिद एक ऐसा व्यक्ति था जो कि पूरे देश को एक सूत्र में बांधना चाहता था। वह धर्म, जात-पात, भेदभाव से अलग था। वह एक ऐसा देश चाहता था जिसमें सब कोई समान हों। और हम लोग बस समानता और विकसित देश की ही मांग करते हैं।" लड़की का कहना है कि अगर उमर खालिद की सोच समानता और भेदभाव से मुक्त देश की थी, तो वह उनके समर्थन की बात कहने से पीछे नहीं हटेंगी।
ये भी पढ़ें: 'अंधभक्त, तुम्हारा धर्म यही सिखाता है?' ट्रोलर्स पर भड़की 'मोदी की तेरहवीं' वाली नीशू, कहा-मिले रेप थ्रेट्स!
'प्राउडली कह सकते हैं कि हम समर्थक हैं'
वह आगे कहती हैं, "तो अगर वह यह कह रहा है, तो हम लोग प्राउडली (गर्व से) कह सकते हैं कि हां, हम लोग उमर ख़ालिद के समर्थक हैं।"
इसके बाद लड़की उमर खालिद पर लगाए गए गंभीर आरोपों का मुद्दा उठाती है। वह कहती है कि लोग उनसे सवाल करते हैं कि वे उमर खालिद को क्यों मानते हैं, लेकिन उनके मुताबिक पहले यह देखना चाहिए कि लगाए गए आरोपों पर सुनवाई किस तरह हुई है।
उमर खालिद भारत को एक सूत्र में बांधना चाहता था !🤦♀️
उमर खालिद एक विकसित भारत देखना चाहता था जहां कोई भेदभाव ना हो
वामपंथी शक्ल से जितने बुरे होते हैं उससे ज्यादा वह अकल से भी बुरे होते हैं
इसे झांसी के पागल खाने में भर्ती करवाओ जल्दी से नहीं तो ये हिंसक हो जाएगी!😁 pic.twitter.com/Qr5h5z67mp
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) August 8, 2026
'उन गंभीर धाराओं को सिद्ध करने के लिए...'
लड़की वीडियो में कहती है, "लेकिन... आप फिर कहोगे कि उन पर बहुत गंभीर धाराएं हैं। उन गंभीर धाराओं को सिद्ध करने के लिए एक बार भी हियरिंग (सुनवाई) कराई गई है क्या?" वह इसी बात को अपने तर्क का आधार बनाते हुए कहती है कि किसी व्यक्ति पर लगे आरोपों और अदालत में उन्हें साबित किए जाने के बीच फर्क होता है। वीडियो के आखिर में लड़की अपने समर्थक व्यक्तित्व के तौर पर भगत सिंह का उदाहरण देती है।
वह कहती है, "जो आप हमें कह रहे हो कि 'भाई, आप क्यों मान रहे हो उन्हें?' हम लोग भगत सिंह को मानते हैं, उन्होंने बम फेंका था कोर्ट में।" लड़की के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: CJP अब मांगेगी सुप्रीम कोर्ट के जज का इस्तीफा? महुआ मोइत्रा बनीं वजह! सौरभ दास ने ये क्या कह दिया?