शुभमन गिल श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में बैटिंग करने क्यों नहीं आए? बड़ा कारण आया सामने
Published: Sunday, August 9, 2026, 12:40 [IST]
Shubman Gill: श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान भारतीय टीम के कई बल्लेबाज क्रीज पर आए लेकिन कप्तान शुभ'मन गिल बैटिंग करने के लिए नहीं आए। शुभमन गिल के नहीं आने से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है, जो वह खेलने ही नहीं आए।
टीम मैनेजमेंट ने कुछ सोचकर ही ऐसा फैसला लिया है क्योंकि मुख्य मैचों से पहले किसी भी तरह का जोखिम लेना ठीक नहीं होगा। शुभमन गिल को चोट लगी थी, इस वजह से वह बैटिंग करने के लिए नहीं आए। अब एक सवाल यह है कि चोट कब लगी और स्थिति कैसी है।
शुभमन गिल की कैसी है स्थिति?
दरअसल भारतीय टीम जब नेट अभ्यास कर रही थी, उस समय गिल को चोट लगी थी। ऊँगली की चोट में ज्यादा दिक्कत नहीं हो, इस वजह से उनको अभ्यास मैच में बैटिंग करने के लिए नहीं भेजा गया। अन्य प्लेयर्स ने जमकर अभ्यास किया था।
गिल की स्थिति फ़िलहाल ठीक लग रही है क्योंकि वह अभ्यास के लिए मैदान पर उतर गए। श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वह नहीं खेले लेकिन अलग से नेट अभ्यास के लिए वह मैदान पर उतर गए। इससे पता लगता है कि वह ठीक हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट ने किसी भी तरह के जोखिम से बचने के लिए उनको दूर रखा था।
टीम इंडिया चोटिल प्लेयर्स से काफी परेशान है। जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। दोनों को टीम में शामिल किया गया था लेकिन फिटनेस ठीक होने पर ही आगे बढ़ने की बात कही गई थी। दोनों अनफिट हैं और श्रीलंका दौरे से बाहर हैं।
किन भारतीयों का चला बल्ला और कौन रहा फ्लॉप?
श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच की बात करें, तो तीन खिलाड़ी फ्लॉप हो गए लेकिन कुछ प्लेयर्स ने अपना जलवा दिखाया है। देवदत्त पडीक्कल ने बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उनके अलावा रवींद्र जडेजा का बल्ला भी चला। जडेजा ने 63 रनों की पारी खेली।
यशस्वी जायसवाल का बल्ला नहीं चल पाया, वह दो गेंदों का सामना करते हुए बिना खाता खोले आउट होकर चले गए। उधर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल दोनों फ्लॉप साबित हो गए। मानव सुथार ने टिकने का प्रयास करते हुए 41 रनों की पारी खेली। केएल राहुल के बल्ले से 40 रन आए।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range