Sonu Nigam Video Viral: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम की दुनिया दीवानी है. सोनू ने अपने करियर में कई सारे सुनहरे नगमों को अपनी आवाज दी है. वैसे वे खुद मोहम्मद रफी साहब के फैन रहे हैं और उनके गाने गाकर ही उन्हें शुरुआत में पॉपुलैरिटी मिली थी. अब सोनू निगम ने हॉस्पिटल के वक्त का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे सिंगिंग करते नजर आ रहे हैं. वे इस दौरान अपने फेवरेट सिंगर और गुरु मोहम्मद रफी का गीत गाते नजर आ रहे हैं. सोनू निगम ने इस दौरान का वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में वे अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के अंदर हैं और अपने बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं. इस दौरान वे डॉक्टर और उनकी टीम की निगरानी में हैं. खास बात ये है कि इतने क्रूशियल वक्त में भी उन्होंने सिंगिंग नहीं छोड़ी है और वे रफी साहब का एक गीत गाते नजर आ रहे हैं. वे दुलारी फिल्म का गाना सुहानी रात ढल चुकी गा रहे हैं. उनकी सिंगिंग में दर्द नजर आ रहा है. डॉक्टर्स की टीम भी उनके गीत सुनती नजर आ रही है.
सोनू निगम ने किसे डेडिकेट किया वीडियो?
सिंगर सोनू निगम ने ये वीडियो उनकी सर्जरी कर रहे डॉक्टर्स और उनकी टीम को डेडिकेट किया. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- सर्जरी के वक्त प्यारे डॉक्टर @drnileshsatbhai और उनकी टीम के लिए खास परफॉर्मेंस. दर्द में गाना भी संगीत का आनंद है. सोनू निगम के इस वीडियो पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आप जल्दी से ठीक हो जाएं सोनू जी. एक दूसरे शख्स ने लिखा- आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. एक अन्य शख्स ने लिखा- ढेर सारा प्यार सर, आप जल्दी ठीक हो जाएं, हमारी दुआएं आपके साथ हैं.
ये भी पढ़ें- Avika Gor: डेंगू के चलते अविका गौर को 15 दिन बेड रेस्ट की सलाह पति ने दिया हेल्थ अपडेट
सोनू निगम को क्या हुआ है?
सोनू निगम ने हाल ही में ये खुलासा किया था कि वे पिंच्ड नर्व की समस्या से जूझ रहे हैं. कुछ समय पहले ही उन्हें गर्दन के पास की नस दबने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. इसकी जानकारी उन्होंने फैंस संग भी शेयर की थी और बताया था कि वे तकलीफ में थे. इस दौरान उनका एमआरआई, सीटी स्कैन और फिजियोथेरेपी भी हुई थी. अब सिंगर की हाल ही में सर्जरी हुई है. हालांकि ये कन्फर्म नहीं हो सका है कि ये किस चीज की सर्जरी है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि ये सर्जरी उनकी गर्दन से संबंधी हो सकती है.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More