समस्तीपुर की एक लड़की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए करीब 250 किलोमीटर दूर औरंगाबाद के अंबा पहुंच गई। प्रेमी बिहार पुलिस का सिपाही है और उत्पाद विभाग के एरका चेक पोस्ट पर उसकी तैनाती है।
.
लड़की चेकपोस्ट पर पहुंची, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। वहां पूछताछ में चार साल पुराने प्रेम संबंध की बात सामने आई। उसके बाद पुलिस ने दोनों की मंदिर में शादी करवा दी।
शादी की कुछ तस्वीरें देखिए

दोनों की पुलिस वालों ने मंदिर में शादी करवा दी।

मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए।

मंदिर से शादी का सर्टिफिकेट में दोनों को दिया गया।
अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला…
दुल्हन पूजा कुमारी ने बताया, स्कूल में अंकेश से मुलाकात हुई थी। हमलोग एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। शुरुआत में जब अंकेश ने उसे प्रपोज किया तो उसने इनकार कर दिया था।

सिपाही की शादी कहीं और तय हुई तो घर से निकल पड़ी युवती
पूजा के मुताबिक, करीब तीन साल पहले अंकेश का बिहार पुलिस में सिपाही पद पर चयन हो गया। नौकरी मिलने के बाद वह ड्यूटी पर चला गया, लेकिन दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहा।
इस दौरान पूजा के परिवार वाले उसकी शादी के लिए रिश्ता तलाशने लगे। मौका देखकर उसने अपने घरवालों को अंकेश के बारे में बताया।
अंकेश से बात करने पर उसने कहा कि मैं अब तुमसे शादी नहीं कर सकता हूं। ये सुनकर मैं टूट गई, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। इसी बीच उसे जानकारी मिली कि उसकी शादी कहीं और तय हो गई है। यह जानकारी मिलते ही अपने घरवालों को बिना बताए समस्तीपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर अंबा पहुंच गई।

‘आपसी सहमति से कराई गई शादी’
वहीं, इस संबंध में अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि दोनों बालिग हैं। पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया था। परिजनों की मौजूदगी और सहमति से सतबहिनी मंदिर में शादी कराई गई है।
इस पूरे घटनाक्रम में खास बात यह रही कि जिस शादी को लेकर प्रेमिका अपने घर से करीब 250 किलोमीटर दूर पहुंची थी, उसका मामला पहले थाने पहुंचा और आखिरकार पुलिस और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मंदिर में विवाह के साथ समाप्त हुआ।
----------
इसे भी पढ़िए…
थाने से 500m दूर 2 लड़कियां किडनैप,एक के साथ रेप:चलती स्कॉर्पियो में दरिंदगी, डॉक्टर बोली- ब्लीडिंग रोकने के लिए प्राइवेट पार्ट में टांके लगाने पड़े

सीवान में शनिवार को दिनदहाड़े स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने दो लड़कियों का अपहरण किया। उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया। इसके बाद रास्ते में एक के साथ रेप किया। बेहोश होने के बाद दोनों को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। घटना महादेवा थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित वीएम हाई स्कूल के मैदान के पास की है। पूरी खबर पढ़ें।