खिड़की के नीचे आया तेंदुआ, शख्स बोला ‘भाग-भाग’, फिर जो हुआ उसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे लोग| Navbharat Live

Published on 8 अग॰ 2026

खिड़की के नीचे आया तेंदुआ, शख्स बोला ‘भाग-भाग’, फिर जो हुआ उसे देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे लोग

  • Written By:

    हितेश तिवारी

Updated On: Aug 08, 2026 | 05:47 PM IST

विज्ञापन

सार

Leopard Viral Video : उत्तराखंड में रात के समय एक घर के नीचे तेंदुआ पहुंच गया। खिड़की से तेंदुए को देखकर शख्स ने वीडियो बनाते हुए उसे भगाने की कोशिश की। उसका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

A leopard spotted below a house in Uttarakhand fled after the resident shouted at it, making the viral video a social media hit.

वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

Leopard Near House : उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए तेंदुओं का आसपास दिखाई देना कोई बहुत असामान्य बात नहीं है। पहाड़ों में जंगल और आबादी के बीच बढ़ती नजदीकी के कारण कई बार जंगली जानवर रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में रात के समय एक शख्स अपने घर की खिड़की के पास खड़ा दिखाई देता है। तभी उसकी नजर नीचे जाती है और उसे घर के ठीक नीचे एक तेंदुआ नजर आता है। अचानक सामने आए इस जंगली जानवर को देखकर शख्स डरने के बजाय उसकी वीडियो बनाने लगता है।

खिड़की के नीचे आया तेंदुआ, शख्स बोला ‘भाग-भाग’

वायरल वीडियो में शख्स तेंदुए को देखकर कहता है, ‘गाइज, बाघ आ गया।’ इसके बाद वह उसे भगाने के लिए ‘भक्क-भक्क-भक्क’ की आवाज निकालता है और ‘भाग-भाग’ कहता हुआ उसे दूर जाने के लिए उकसाता है। हैरानी की बात यह रही कि उसकी आवाज सुनने के बाद तेंदुआ वहां से भागता हुआ दिखाई देता है।

शख्स के मुताबिक, यह घटना रात करीब 10:30 बजे की है। वीडियो इंस्टाग्राम पर बाला दत्त उपाध्याय के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने बाद में कमेंट में यह भी बताया कि घटना से कुछ समय पहले रात करीब 9 बजे घर में पटाखे फोड़े जा रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें : स्लीपर कोच में पकड़ा गया जनरल टिकट वाला यात्री, TTE ने काटा फाइन तो बना दिया उसका स्केच; आंखों में आ गए आंसू

वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आए

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने तेंदुए के घर के पास पहुंचने पर चिंता जताने के साथ-साथ शख्स के रिएक्शन पर भी खूब कमेंट किए। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इतनी नजदीक से तेंदुआ देखने के बाद भी शख्स आराम से वीडियो बना रहा था। वहीं, कुछ लोगों ने उसकी एक बात को लेकर उसे सुधारना शुरू कर दिया।

दरअसल, वीडियो में शख्स तेंदुए को ‘बाघ’ कहता सुनाई देता है। यूजर्स ने कमेंट कर बताया कि जानवर बाघ नहीं बल्कि तेंदुआ है। हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में स्थानीय बोलचाल की भाषा में तेंदुए को ‘बाघ’ कहने का चलन है। वायरल वीडियो ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में इंसानों और जंगली जानवरों के बढ़ते संपर्क की तस्वीर सामने रख दी है।

Follow Navbharatlive whatsapp