पत्नी ने पति को जहर देकर गड्ढे में दफनाया, कडाप्पा पत्थर रखते ही मजदूरों को दिखी हलचल और बच गई जान| Navbharat Live

Published on 7 अग॰ 2026

पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार

  • Written By:

    अनिल सिंह

Updated On: Aug 07, 2026 | 05:40 PM IST

विज्ञापन

सार

Wife Buries Husband Alive In Baramati Pune: बारामती में पत्नी ने पति को जहर देकर घर के नाले में दफनाया। कडाप्पा पत्थर लगाते समय मजदूरों को हलचल दिखी और बच गई जान।

Wife Buries Husband Alive In Pune

कथित तौर पर पति को जिंदा दफन करने वाली पुणे की महिला (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)

विस्तार

Pune Crime Drishyam Style: महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती से लोकप्रिय फिल्म ‘दृश्यम’ की तर्ज पर रची गई एक खौफनाक और हैरान कर देने वाली आपराधिक वारदात सामने आई है। यहां एक 38 वर्षीय महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने इंजीनियर पति को पहले जहर दिया, फिर क्रिकेट बल्ले से हमला कर उसे बेहोश कर दिया।

पति को मृत समझकर आरोपी पत्नी ने अपने ही घर के भीतर बने नाले (गड्ढे) में उसे दफनाकर ऊपर से भारी कडाप्पा पत्थर से ढकने की पूरी साजिश रच डाली। हालांकि, सही समय पर हुए एक चमत्कार ने पति की जान बचा ली।

क्रिकेट बल्ले से हमला और नाले में दफनाने की साजिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना बारामती की इंद्रप्रस्थ सोसाइटी की है। आरोपी महिला की पहचान शर्मिला प्रवीण जगताप (38) के रूप में हुई है, जबकि उसके पति प्रवीण जगताप एक नामचीन कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।

सम्बंधित ख़बरें

30 जुलाई और 1 अगस्त की दरमियानी रात दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ था। इसके बाद शर्मिला ने पति के खाने में जहर मिलाकर दिया और जब वह पस्त हो गया, तो उस पर बल्ले से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रवीण के अचेत होने पर फिल्म ‘दृश्यम’ की तर्ज पर उसने उसे घर के अंदर बने नाले के गड्ढे में कपड़े से लपेटकर डाल दिया।

ये भी पढ़ें- ‘बहाने मत दीजिए, काम करके दिखाइए’, नासिक के गड्ढों और सुस्त कुंभ तैयारियों पर सीएम की अधिकारियों को कड़ी फटकार

मजदूरों को महसूस हुई हलचल, 112 डायल कर बुलाई पुलिस

जब शर्मिला अकेले नाले के ऊपर भारी कडाप्पा (Kadappa) पत्थर नहीं रख सकी, तो उसने 1 अगस्त को मदद के लिए कुछ स्थानीय मजदूरों को बुलाया। मजदूर जब नाले के ऊपर कडाप्पा पत्थर फिट कर रहे थे, तभी उन्हें अंदर से किसी के हिलने-डुलने और सांस लेने की आहट महसूस हुई। चौंके मजदूरों ने जब पत्थर हटाकर देखा, तो अंदर एक जिंदा इंसान को तड़पते देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर पुलिस को इसकी सूचना दी।

इंजीनियर पति अस्पताल में भर्ती, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक (API) शशिकांत इंगवाले के नेतृत्व में बारामती पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गड्ढे से प्रवीण जगताप को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के समय पर इलाज के बाद उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पीड़ित के पिता प्रकाश जगताप (71) की शिकायत पर बारामती पुलिस ने आरोपी पत्नी शर्मिला जगताप के खिलाफ ‘भारतीय न्याय संहिता’ (BNS) की हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस कस्टडी की मांग कर रही है।

Follow Navbharatlive whatsapp