- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar Student Leader Harikesh Dhanda Statement | Protest Controversy | Haryana News
हिसार में छात्र नेता ने साधा सरकार पर निशाना:हरिकेश ढांडा का आरोप- दिल्ली आंदोलन के बाद हिस्ट्रीशीटर बनाया, फीस रेगुलेटरी बोर्ड की मांग
हिसार सिटी41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हिसार में मीडिया से बात करते छात्र नेता हरिकेश ढांडा।
हिसार में इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (INSO) और छात्र नेता हरिकेश ढांडा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन के बाद सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन में शामिल छात्रों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है और डराया जा रहा है। ढांडा के अनुसार, जंतर-मंतर से लौटने के बाद पुलिस ने उन्हें थाने बुलाया और उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीटर फाइल खोल दी।
ढांडा ने स्पष्ट किया कि पिछले पांच वर्षों में उनके खिलाफ हत्या, डकैती या चोरी जैसा कोई गंभीर आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि यदि पूर्व में कोई मामले दर्ज हुए भी हैं, तो वे केवल छात्र आंदोलनों से संबंधित थे। ढांडा ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए उन्हें अपराधी के रूप में पेश करने की कोशिश की जा रही है।
हरियाणा की यूनिवर्सिटी में फीस में भारी अंतर : ढांडा
उन्होंने हरियाणा के विभिन्न सरकारी विश्वविद्यालयों में एक ही पाठ्यक्रम की फीस में भारी अंतर का मुद्दा उठाया। ढांडा ने आरोप लगाया कि एक विश्वविद्यालय में जिस कोर्स की फीस 10 हजार रुपए है, वहीं गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) में उसी कोर्स के लिए लगभग एक लाख रुपए तक वसूले जा रहे हैं।
इस असमानता को दूर करने के लिए उन्होंने प्रदेश में फीस रेगुलेटरी बोर्ड गठित करने की मांग की, ताकि सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में फीस का समान ढांचा लागू हो सके।

हिसार में मीडिया से बात करते छात्र नेता हरिकेश ढांडा।
छात्र संगठनों का बनाया जाएगा साझा मोर्चा
ढांडा ने घोषणा की कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर प्रदेशभर के छात्र संगठनों को एकजुट कर एक साझा मोर्चा बनाया जाएगा। उन्होंने सरकार पर युवाओं, किसानों और मजदूरों का विश्वास खोने का आरोप लगाते हुए कहा कि आंदोलन करने वालों को राजनीतिक रंग देकर बदनाम किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने छात्र संघ चुनाव बहाल करने की भी मांग की। ढांडा का तर्क था कि विश्वविद्यालयों में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और छात्रों की आवाज को मंच प्रदान करने के लिए छात्र संघ चुनाव आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और फीस संबंधी मुद्दों पर एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।
.
खबरें और भी हैं...
BREAKING
गुरुग्राम में स्कूल की दीवार गिरी, दो की मौत: 11 जिलों में बारिश; फरीदाबाद में सब्जी मंडी डूबी, रेवाड़ी में स्कूटी गड्ढे में गिरी
0:45- कॉपी लिंक
शेयर
हिसार में हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमराई: दो दिन में 600 टन कचरा सड़क से नहीं उठा; नियमितीकरण व समान वेतन की मांग
0:48- कॉपी लिंक
शेयर
उकलाना में सफाई कर्मचारियों का धरना शुरू: सरकार के खिलाफ नारेबाजी, वायदों पर अमल नहीं होने से नाराज
0:42- कॉपी लिंक
शेयर
HAU के रिटायर्ड XEN से ₹3.5 लाख की ऑनलाइन ठगी: हिसार पुलिस ने ₹3.24 लाख कराए रिकवर; SP की तुरंत सूचना देने की अपील

- कॉपी लिंक
शेयर