Traditional Phone Charger Station: मोबाइल चार्जिंग के दौरान फोन को कहीं भी रख देने से गिरने, स्क्रैच आने या केबल उलझने की समस्या रहती है। ऐसे में ट्रेडिशनल मोबाइल चार्जर होल्डर डिजाइन न केवल आपके घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि फोन को सुरक्षित रखने और चार्जिंग स्पेस को व्यवस्थित बनाने का भी बेहतरीन तरीका साबित होते हैं।
मोबाइल चार्जिंग करते वक्त फोन को कहीं भी रख देने से गिरने, स्क्रैच आने या केबल उलझने की दिक्कत हमेशा रहती है। ऐसे में ट्रेडिशनल मोबाइल चार्जर होल्डर डिजाइन न केवल आपके घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि फोन को गिरने से बचाने और चार्जिंग स्पेस को ऑर्गनाइज बनाने का भी बेस्ट तरीका है।
लकड़ी की नक्काशी वाला वॉल चार्जर होल्डर

अगर आपके घर का इंटीरियर ट्रेडिशनल या एथनिक है, तो हैंड-कार्व्ड वुडन चार्जर होल्डर बेस्ट है। इसे दीवार पर आसानी से लगाया जा सकता है। इसमें मोबाइल और चार्जर दोनों के लिए अलग जगह होती है, जिससे फोन गिरने का खतरा कम रहता है और चार्जिंग एरिया साफ-सुथरा दिखाई देता है।
पीतल और बेल-बूटों वाला चार्जिंग स्टेशन
ब्रास फिनिश और ट्रेडिशनल बेल-बूटों की डिजाइन वाला चार्जर स्टेशन लिविंग रूम या बेडरूम को रॉयल लुक देता है। मजबूत मटेरियल होने के कारण यह लंबे समय तक चलता है और फोन को सेफ सपोर्ट भी देता है।
जूट और बांस से बना इको-फ्रेंडली होल्डर

नेचुरल डेकोर पसंद करने वालों के लिए जूट और बांस से बना चार्जर होल्डर बेस्ट है। यह हल्का, टिकाऊ और इको फ्रेंडली होता है। साथ ही इसमें केबल मैनेजमेंट की सुविधा होने से चार्जिंग स्पेस हमेशा ऑर्गनाइज रहता है।
इसे भी पढ़ें- दादी-नानी के पीतल के बर्तन आएंगे काम, झूमर से लेकर टेबल लैंप तक बनेंगे शानदार होम डेकोर
मंदिर या झरोखा स्टाइल मोबाइल चार्जिंग शेल्फ
राजस्थानी झरोखा या मंदिर डिजाइन वाला चार्जिंग शेल्फ घर में पारंपरिक अट्रैक्शन लाता है। इसमें मोबाइल, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स जैसे छोटे गैजेट भी सेफली रखे जा सकते हैं। यह छोटे घरों के लिए स्पेस-सेविंग ऑप्शन है।
मल्टी-डिवाइस फैमिली चार्जिंग स्टेशन

अगर परिवार में कई लोग एक साथ मोबाइल चार्ज करते हैं, तो ट्रेडिशनल पैटर्न वाला मल्टी-डिवाइस चार्जिंग स्टेशन यूजफुल रहेगा। इसमें अलग-अलग स्लॉट और केबल ऑर्गेनाइजर होते हैं, जिससे हर डिवाइस सुरक्षित रहती है और तार एक दूसरे में उलझते नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें- Small House Gate Design: छोटे घर का लुक बदल देंगे ये 7 मॉडर्न मेन गेट डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ