क्या फिर एक बार मां बनेगी लाफ्टर क्वीन भारती सिंह?, बेबी बंप दिखाकर उड़ाए सबके होश| Navbharat Live

Published on 6 अग॰ 2026

क्या फिर एक बार मां बनेगी लाफ्टर क्वीन भारती सिंह?, बेबी बंप दिखाकर उड़ाए सबके होश

  • Written By:

    अपूर्वा नायक

Updated On: Aug 06, 2026 | 04:49 PM IST

विज्ञापन

सार

Bharti Singh Pregnancy: भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ 'गुड न्यूज' वाला वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर फैंस उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी समझ बैठे। हालांकि यह सिर्फ एक मजाकिया विज्ञापन था।

Bharti Singh Pregnancy Prank Video

भारती सिंह प्रेग्नेंसी (सौ. डिजाइन फोटो)

विस्तार

Bharti Singh Pregnancy Prank Video: टेलीविजन इंडस्ट्री की लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने ऐसा धमाल मचाया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। अपनी कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसा-हंसाकर लोट-पोट करने वाली भारती सिंह सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहती है।

42 साल की भारती सिंह पहले से ही दो बेटों की मां है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी वीडियो पोस्ट की, जिसने सभी के होश उड़ा दिए। हालांकि इस वीडियो के अंत ने सभी को ठहाके लगाने पर भी मजबूर कर दिया।

तीसरी बार मां बनेगी भारती सिंह?

दरअसल, भारती सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर की, जिसमें वो अपने बेबी बंप को सहलाते हुए नजर आ रही थी। हालांकि कुछ सेकेंड बाद ही भारती ने अपने फेक बेबी बंप को फोड़ दिया। इसके बाद भारती कहती है कि गुड न्यूज मैं नहीं कोई और दे रहा है। आपको बता दें कि ये सिर्फ एक प्रमोशनल वीडियो था। लेकिन भारती का फेक बेबी बंप देकर कई सेलिब्रिटीज भी चकमा खा गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

सेलेब्स के मजेदार रिएक्शन

भारती के इस वीडियो पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया। भारती के पति हर्ष लिंबाचिया ने सबसे पहले कमेंट करते हुए अरे यार लिखा, तो वहीं कंटेट क्रिएटर ऑरी ने भारती के इस वीडियो पर डब्ल्यूटीएफ लिखा। इसके अलावा टीवी इंडस्ट्री की नागिन अदा खान ने भी इस वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाकर ढेर सारा प्यार लुटाया।

फैंस का भी रिएक्शन आया सामने

भारती की इस कॉमेडी वीडियो पर ना सिर्फ सेलेब्स ने बल्कि फैंस ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि भारती दीदी ये कैसा मजाक है, हम लोग असली में प्रेग्नेंसी समझ बैठे थे। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब भारती ने ऐसा प्रैंक किया हो। इससे पहले भी भारती ऐसे फनी वीडियो बनाकर सभी को उल्लू बना चुकी है।

ये भी पढ़ें :- ऑनस्क्रीन बहन के प्यार में पड़ा ये एक्टर लेगा बिग बॉस के घर में एंट्री, क्योंकि सास भी छोड़ने से अटकलें तेज

इंडियन गेम शो में आएंगी नजर

अगर भारती सिंह के वर्कफ्रंट की बात कि जाए तो जल्द ही वो सोनी टीवी पर वापसी करने जा रही है। दरअसल, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया सोनी टीवी पर अपना नया शो इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष लेकर आने वाले हैं। ये शो 24 अगस्त से सोनी टीवी पर लाइव होगा।

Follow Navbharatlive whatsapp