पाकिस्तान में खड़ी मिली भारतीय ट्रेन की बोगी...वीडियो देख भारतीय बोले- 'रख लो हमारे पास अब वंदे भारत'

Published on 6 अग॰ 2026

वायरल न्यूज़

पाकिस्तान में खड़ी मिली भारतीय ट्रेन की बोगी...वीडियो देख भारतीय बोले- 'रख लो हमारे पास अब वंदे भारत'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Aug 6, 2026, 10:57 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से आया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी युवक पाकिस्तान में रेलवे ट्रैक के किनारे लावारिस खड़ी भारतीय रेलवे की एक बोगी को दिखाता नजर आ रहा है।

Image

पाकिस्तान में भारतीय ट्रेन की बोगी (तस्वीर साभार- @explorewithkami5)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। हाल ही में पाकिस्तान से आया एक वीडियो इंटरनेट पर जबरदस्त हलचल मचा रहा है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी युवक पाकिस्तान के किसी रेलवे ट्रैक के पास खड़ी भारतीय रेलवे (Indian Railway) की एक पुरानी ट्रेन की बोगी को दिखाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के यूजर्स के बीच कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स झाड़ियों और रेलवे लाइन के बीच खड़ी नीले रंग की पुरानी पैसेंजर बोगी के पास खड़ा है। इस डिब्बे पर देवनागरी और अंग्रेजी लिपि में स्पष्ट शब्दों में 'उरे' (Northern Railway / उत्तरी रेलवे) और 'NR 05735' लिखा हुआ है। इतना ही नहीं बोगी के दरवाजे पर 'BASE-DLI' , 'सामान / LUGGAGE', 'दिव्यांगों के लिए' और 'गाड / GUARD' जैसी भारतीय रेलवे की पहचान वाली छाप साफ दिखाई दे रही है। पाकिस्तानी युवक कैमरे के साथ ट्रेन के गार्ड वाले डिब्बे के अंदर घुसता है। वह वहां लगे पुराने हैंड-ब्रेक व्हील, वॉशरूम, शीशे और बैठने की जगह को दिखाते हुए हैरानी जताता है कि यह भारतीय ट्रेन आखिर यहां पाकिस्तान में कैसे रह गई। देखें वीडियो...

पाकिस्तान में खड़ी है भारतीय ट्रेन की बोगी

वीडियो में युवक कयास लगाता दिख रहा है कि शायद यह ट्रेन किसी जंग के वक्त या पुरानी रेल सेवाओं के दौरान यहां रह गई होगी। हालांकि, जानकारों का मानना है कि यह बोगी भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली ऐतिहासिक 'समझौता एक्सप्रेस' या 'थार एक्सप्रेस' की हो सकती है। वीडियो वायरल होते ही भारतीय यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। एक भारतीय यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि भाई इसे तुम अपने म्यूजियम में रख लो, हमारे पास अब 'वंदे भारत', 'अमृत भारत' और 'नमो भारत' जैसी आधुनिक ट्रेनें आ चुकी हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- "यह समझौता एक्सप्रेस की याद दिलाती है, लेकिन दुख की बात है कि वहां इसकी हालत कबाड़ जैसी कर दी गई है।" इंस्टाग्राम पर वीडियो को explorewithkami5 नाम के पेज से शेयर किया गया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak

कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Viral

End of Article