आखिरकार शाकिब अल हसन के घर क्यों हुआ पेट्रोल बम हमला? जानिए पुलिस और पार्टी ने क्या दी प्रतिक्रिया

Published on 6 अग॰ 2026

आखिरकार शाकिब अल हसन के घर क्यों हुआ पेट्रोल बम हमला? जानिए पुलिस और पार्टी ने क्या दी प्रतिक्रिया

Shakib Al Hasan : बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के पैतृक घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है. ये क्यों हुआ आइए जानते हैं.

Shakib Al Hasan : बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के पैतृक घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है. ये क्यों हुआ आइए जानते हैं.

author-image

New Update

Shakib Al Hasan

Shakib Al Hasan Photograph: (ani)

Shakib Al Hasan : बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन के घर पर बीती राज यानी बुधवार (5 अगस्त, 2026) को पेट्रोल बम से हमला हुआ. इस घटना ने बांग्लादेश के साथ-साथ क्रिकेट जगत को भी हिला कर रख दिया. एक क्रिकेटर के घर पर इस तरह का हमला होना चिंता की बात है. आपको बता दें कि, ये हमला तक किया गया जब शाकिब अल हसन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. अब ये हमाल क्यों हुआ है. इस पर अब तक पुलिस और पार्टियों का क्या जवाब आया है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

क्यों हुआ साबिक अल हसन के घर पर हमला

शाकिब के घर पर हुए इस हमले को उनकी राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है. शाकिब इस हमले से कुछ घंटे पहले नई दिल्ली में हुई पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा थे. बता दें कि, शेख हसीना ने दिल्ली के फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया और शाकिब श्रीलंका से कार्यक्रम में जुड़े. शाकिब शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं. इसी वजह से अज्ञात लोनों ने उनके घर पर हमला किया.

Unidentified people tonight attempted to set fire to the Magura house of former Bangladesh cricket captain and former lawmaker Shakib Al Hasan, police said. The incident occurred hours after former Magura-1 MP Shakib joined a media interaction addressed by ousted prime minister…

— ANI (@ANI) August 5, 2026

इस हमले पर आवामी लीग ने बोली बड़ी बात

इस हमले पर आवामी लीग की ओर से कहा कि यह लोकतंत्र के नाम पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का एक और उदाहरण है. आवामी लीग का दावा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले BNP, इस्लामिस्ट जमात और NCP जैसे संगठनों ने मीडिया संस्थानों को कार्यक्रम की रिपोर्टिंग करने को लेकर धमकी दी थी. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

Torching residences : the cost of attending Awami League press conference
Neo fascism engulfs Bangladesh

A grisly petrol bomb attack took place at the residence of Bangladesh’s celebrated cricket icon Sakib Al hasan, hours after the world famous star cricketer appeared at a… pic.twitter.com/Uqmwwih3XG

— Bangladesh Awami League (@albd1971) August 5, 2026

पुलिस ने इस हमले पर क्या कहा

मागुरा सदर पुलिस स्टेशन के अधिकारी मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने कहा कि, कुछ उपद्रवियों ने शाकिब के घर पर ईंट-पत्थर फेंके और खिड़कियां तोड़ दीं. घर में आग लगाने की कोशिश भी की गई. हमले में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है. आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. शाकिब के घर के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

कैसा रहा शाकिब अल हसन का क्रिकेट करियर

शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश के लिए 2006 में डेब्यू किया था. तब से अब तक वो टेस्ट, वनडे और टी20 मिलाकर कुल 447 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले चुके हैं. उन्होंने 14730 रन बनाए हैं. उनके नाम 14 इंटरनेशनल शतक मौजूद हैं. बाएं हाथ के इस स्पिन गेंदबाज के नाम कुल 712 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी मौजूद हैं. उन्होंने भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी धमाल मचाया है. उनके नाम आईपीएल में 71 मैचों में 63 विकेकट हासिल किए हैं, जबकि 2 अर्धशतकों की मदद से 793 रन भी बनाए हैं. वो अपनी टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन भी कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए थे शामिल

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें