जिनपिंग की वाशिंगटन यात्रा से पहले चीन ने अमेरिका को दिया झटका, उठाया ये सख्त कदम
US-China Trade War: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इसी साल सितंबर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं. लेकिन इससे पहले ही चीन ने वाशिंगटन को करारा झटका दिया है. दरअसल, चीन ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में चीन की 6 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है.
US-China Trade War: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इसी साल सितंबर में अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले हैं. लेकिन इससे पहले ही चीन ने वाशिंगटन को करारा झटका दिया है. दरअसल, चीन ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में चीन की 6 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/01/06/xi-jinping-on-us-action-in-venezuela-2026-01-06-13-48-26.jpg)
ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ चीन ने उठाया ये सख्त कदम Photograph: (Social Media)
US-China Trade War: अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर से ट्रेड वॉर की शुरुआत हो गई है. दरअसल, चीन ने बुधवार को ट्रंप के टैरिफ का करारा जवाब देते हुए अमेरिका की कई कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया. इसके साथ ही चीन ने ड्रोन एक्सपोर्ट के नियम भी काफी सख्त कर दिए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन ने ट्रंप के टैरिफ के जवाब में अमेरिका की 6 कंपनियों पर प्रतिबंधों वाली ब्लैकलिस्ट में डाल दिया है.
- इसके अलावा अमेरिका भेजे जाने वाले ड्रोन के एक्सपोर्ट पर भी कड़ी पाबंदियां लागू कर दी हैं. चीन ने अमेरिका के खिलाफ ये कदम यूएस की ओर से जबरन मजदूरी और नेशनल सिक्योरिटी से जुड़े नए व्यापार प्रतिबंधों के बाद उठाया गया है.
अमेरिकी पाबंदियों का ड्रैगन ने दिया करारा जवाब
बता दें कि वाशिंगटन की ओर से हालिया पाबंदियों के जवाब में, चीन ने अमेरिका के खिलाफ कई आर्थिक कदम उठाने का एलान किया है. इनमें ड्रोन के एक्सपोर्ट पर कंट्रोल और छह अमेरिकी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाना शामिल है. चीन के कॉमर्स मिनिस्ट्री ने कहा कि ये कदम अमेरिकी सरकार द्वारा चीनी ड्रोन के इंपोर्ट पर रोक लगाने और 'उइगर फोर्स्ड लेबर प्रिवेंशन एक्ट' की लिस्ट में 43 चीनी कंपनियों को शामिल करने के बाद उठाए गए हैं.
- मिनिस्ट्री ने अमेरिका से अपने इन प्रतिबंधात्मक कदमों को वापस लेने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर नई पाबंदियां लगाई गईं, तो चीन और भी कदम उठा सकता है.
— All India Radio News (@airnewsalerts) August 5, 2026
जिनपिंग की वाशिंगटन यात्रा से पहले अमेरिका को झटका
प्रतिबंध झेलने वाली छह अमेरिकी संस्थाओं में 'एप्लाइड डीएनए साइंसेज' और गैर-सरकारी संगठन 'ह्यूमन राइट्स इन चाइना' शामिल हैं. इन संस्थाओं को चीन में मौजूद संगठनों के साथ व्यापार या अन्य गतिविधियां करने से रोक दिया गया है. यह घोषणा सितंबर में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा की संभावना से ठीक पहले की गई है.
अमेरिका ने 50 से ज्यादा देशों पर लगाया है टैरिफ
बता दें कि चीन ने अमेरिका के खिलाफ ये कार्रवाई तब की है जब अमेरिका ने चीन समेत दुनियाभर के 50 से ज्यादा देशों पर नया टैरिफ लगाने का एलान किया है. जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बिजनेस पॉलिसी का भाग बताया गया.
- अमेरिकी की 6 कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए चीन ने तर्क दिया है कि अमेरिका के लिए अनुचित व्यापार घाटे को ठीक करने के लिए ऐसा करना अहम था.
- अमेरिका के खिलाफ लिए गए इस फैसले पर चीन के वाणिज्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका के इस कदम से चीन के जायज हितों और अधिकारों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है.
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर भी चीन उठा सकता है सख्त कदम
इसके साथ ही चीनी प्रवक्ता ने कहा, "इसके जवाब में चीन सिर्फ जरूरी जवाबी कदम उठा सकता है, जिसमें अमेरिका को ड्रोन और उनके महत्वपूर्ण पुर्जों व टेक्नोलॉजी के एक्सपोर्ट पर कंट्रोल को मजबूत करना शामिल है."
चीन ने अमेरिका की इन कंपनियों पर लगाया बैन
बता दें कि ट्रंप के टैरिफ के जवाब में चीन ने अमेरिका की 6 कंपनियों पर बैन लगाया है. इन कंपनियों में जियोसाइंस रिसर्च कंपनी 'स्ट्रेटम रिजर्वोयर' और बायोटेक्नोलॉजी फर्म 'एप्लाइड डीएनए साइंसेज' का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें: रूस की राजधानी मॉस्को के रेस्टोरेंट में धमाका, 3 लोगों की मौत, कम से कम 21 घायल
- इन प्रतिबंधों के अंतर्गत चीनी नागरिकों और संगठनों को इन कंपनियों से लेन-देन, सहयोग या अन्य गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है. बता दें कि अमेरिकी ने पिछले महीने ही चीन समेत 60 देशों पर टैरिफ लगाने का एलान किया था. जिसके तहत अमेरिका ने भारत पर भी 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की थी.
ये भी पढ़ें: यमन के पास भारतीय जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा; 13 भारतीयों समेत सभी 14 नाविक सुरक्षित
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें