पानीपत पहुंची संत रविदास की कलश यात्रा: मंत्री और विधायक हुए शामिल, ढांडा बोले-ये केवल एक धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं - Panipat News

Published on 5 अग॰ 2026

पानीपत पहुंची संत रविदास की कलश यात्रा:मंत्री और विधायक हुए शामिल, ढांडा बोले-ये केवल एक धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं

पानीपत2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कलश यात्रा के दौरान नमन करते भाजपा के नेता। - Dainik Bhaskar

कलश यात्रा के दौरान नमन करते भाजपा के नेता।

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में निकाली जा रही भव्य कलश यात्रा बुधवार को औद्योगिक नगरी पानीपत पहुंची। यात्रा के शहर में आगमन पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह, श्रद्धा और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।

इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज और भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट सहित कई प्रमुख भाजपा नेता और समाजसेवक विशेष रूप से मौजूद रहे।

संत रविदास जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

कलश यात्रा के स्वागत के दौरान मंत्रियों और विधायकों ने संत रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके बताए सत्य, अहिंसा और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने संत रविदास की अमर वाणी और विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

यात्रा के दौरान कलश को अपने सिर पर रखे हुए मंत्री महिपाल ढांडा।

यात्रा के दौरान कलश को अपने सिर पर रखे हुए मंत्री महिपाल ढांडा।

सामाजिक समरसता और समानता का सशक्त माध्यम है यात्रा

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने अमूल्य जीवन और क्रांतिकारी विचारों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे और सर्व-मानवता का संदेश दिया था। उनकी शिक्षाएं आज सैकड़ों वर्षों बाद भी समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक और मार्गदर्शक हैं, जितनी उनके समय में थीं।

नेताओं ने कहा कि प्रदेशभर में निकाली जा रही यह कलश यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। इस यात्रा के जरिए आम जनमानस, विशेषकर युवा पीढ़ी को संत रविदास जी के प्रगतिशील विचारों और उनके सामाजिक सुधार के संदेश से जोड़ा जा रहा है।

सरकार संत रविदास के आदर्शों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार संत रविदास के आदर्शों और समानता के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संत रविदास जी ने जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर हमेशा मानवता को सर्वोच्च स्थान दिया।

उनकी पावन शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने से समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत होगी। संत रविदास का जीवन आज भी हमें बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति व जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा देता है।

.

खबरें और भी हैं...

  • पानीपत में शराब ठेके पर बदमाशों का तांडव, VIDEO: कैश और शराब लूटी, हथियार लहराते कैमरे में कैद; चुनौती देकर की वारदात

    कैश और शराब लूटी, हथियार लहराते कैमरे में कैद; चुनौती देकर की वारदात|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar1:12
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत में महिला की मौत पर हंगामा: ससुराल पक्ष बोला- झाड़ू लगाते समय करंट लगा; पिता बोले- बच्चा न होने पर हत्या की

    ससुराल पक्ष बोला- झाड़ू लगाते समय करंट लगा; पिता बोले- बच्चा न होने पर हत्या की|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar1:04
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • फ्लाईओवर से उछलकर 70 फीट नीचे गिरकर कारोबारी की मौत: पानीपत में बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर; बाइक सवार युवक भी घायल

    पानीपत में बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर; बाइक सवार युवक भी घायल|पानीपत,Panipat - Dainik Bhaskar0:28
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पानीपत की फैक्ट्रियां डूबीं, एक्सपोर्ट का माल बर्बाद: सावन की पहली बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, मशीनें बंद; उत्पादन ठप

    1:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर