वफादारी की मिसाल! जहरीले सांप से एक घंटे तक लड़ता रहा पालतू कुत्ता, परिवार को बचाने के लिए दे दी जान| Navbharat Live

Published on 4 अग॰ 2026

वफादारी की मिसाल! जहरीले सांप से एक घंटे तक लड़ता रहा पालतू कुत्ता, परिवार को बचाने के लिए दे दी जान

  • Written By:

    हितेश तिवारी

Updated On: Aug 04, 2026 | 02:59 PM IST

विज्ञापन

सार

Dog Saves Family : उत्तर प्रदेश के बलिया में एक पालतू कुत्ते ने जहरीले सांप से करीब एक घंटे तक लड़कर अपने परिवार की जान बचा ली। सांप को मारने के बाद जहरीले डंस के कारण उसकी मौत हो गई।

A loyal pet dog in Ballia sacrificed its life while fighting a venomous snake to protect its family.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

Dog vs Snake : उत्तर प्रदेश के बलिया से वफादारी और बहादुरी की ऐसी कहानी सामने आई है जिसने लोगों की आंखें नम कर दी हैं। यहां एक पालतू कुत्ते ने अपने परिवार को बचाने के लिए जहरीले सांप से अकेले मुकाबला किया और आखिरकार अपनी जान गंवा दी। घटना रविवार तड़के करीब दो बजे की बताई जा रही है। परिवार के अनुसार, रात के समय एक जहरीला सांप धीरे-धीरे उनके घर की ओर बढ़ रहा था।

घर के लोग गहरी नींद में थे और किसी को भी खतरे का अंदाजा नहीं था। तभी परिवार के नौ साल के पालतू कुत्ते ‘टॉमी’ की नजर सांप पर पड़ गई। उसने जोर-जोर से भौंककर परिवार को सतर्क किया और बिना डरे सीधे सांप के सामने खड़ा हो गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो और कहानी तेजी से वायरल हो रही है।

यूपी के बलिया में आधी रात घर के बाहर एक खतरनाक कोबरा सांप आया। घर में पाले हुए लेब्राडॉग ने देखा और सांप का सामना करना लगे। कुत्ते ने लगभग एक घंटे लड़ा और सांप को नोच-नोच मार डाला, सांप ने भी लड़ाई के समय कुत्ते को डस लिया। कोबरा के डसने की वजह से आधे घंटे बाद लेब्राडॉग की… pic.twitter.com/2KEyMeC0B3 — Srishti Vishwakarma (@Srishtivishwak4) August 4, 2026

जहरीले सांप से लड़कर कुत्ते ने परिवार की जान बचाई

टॉमी ने सिर्फ परिवार को जगाया ही नहीं, बल्कि सांप को घर के अंदर घुसने से रोकने के लिए उससे भिड़ गया। परिवार का कहना है कि दोनों के बीच करीब एक घंटे तक संघर्ष चलता रहा। जहरीला सांप कई बार हमला करता रहा, लेकिन टॉमी पीछे नहीं हटा। आखिरकार उसने सांप को मार गिराया, लेकिन इस दौरान सांप ने उसे कई बार डस लिया।

जहरीले जहर का असर धीरे-धीरे बढ़ता गया और लड़ाई खत्म होने के करीब एक घंटे बाद टॉमी ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि अगर टॉमी उस रात सांप को नहीं रोकता, तो वह घर के अंदर घुस सकता था और किसी सदस्य की जान खतरे में पड़ सकती थी। यही वजह है कि परिवार उसे सिर्फ पालतू जानवर नहीं, बल्कि अपना रक्षक मानता है।

सम्बंधित ख़बरें

ये खबर भी पढ़ें : ही-ही-ही-ही हंस देले… बांकीपुर में BJP की हार के बाद PK के समर्थकों ने जमकर चिढ़ाया, VIDEO हुआ वायरल

परिवार को बचाने के लिए दे दी जान

टॉमी की मौत के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है। परिवार ने अपने इस वफादार साथी को भावुक विदाई दी और पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया। इलाके के कई लोग भी टॉमी की बहादुरी को सलाम करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना पर भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “इंसानों से ज्यादा वफादार जानवर होते हैं।” दूसरे ने कहा, “टॉमी ने साबित कर दिया कि प्यार और जिम्मेदारी की कोई भाषा नहीं होती।” वहीं कई लोगों ने उसे परिवार का असली हीरो बताया। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि जानवर बोल नहीं सकते, लेकिन जरूरत पड़ने पर अपने परिवार की रक्षा के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं।

Follow Navbharatlive whatsapp