Tips to make soft naan at home: रोज के खाने में अगर थोड़ी सी रचनात्मकता और मसालों का टि्वसट दिया जाए तो सिंपल सा खाना भी स्वादिष्ट हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला नान के साथ भी हो जाता है। सिंपल सी दाल तड़का भी अगर बटर नान के साथ खाई जाती है तो रेस्त्रां जैसे खाने की फीलिंग आती है। अगर आप और आपकी फैमिली भी बटर नान के शौकीन हैं तो हम यहां आपको इसे नरम बनने के आसान टिप्स शेअर करेंगे। इससे नान तो स्वादिष्ट बनेंगे ही वहीं वो इतने नरम होंगे कह मुंह में घुल से जाएंगे।
मैदे के साथ गेहूं का आटा भी मिलाएं
बहुत लोग सोचते हैं कि नान को नरम बनाने के लिए मैदा ही काफी रहेगा। लेकिन सिर्फ मैदे के नान बनाने से वो खिंचे- खिंचे से बनते हैं। नान रबड़ जैसा ना बनें, इसके लिए मैदे के साथ गेहूं का आटा भी मिलाएं। अगर हेल्थ कॉन्शस हैं और मैदे को कम से कम खाना चाहते हैं तो नान बनाने के लिए बराबर का रेशो रख लें। वरना नरम नान बनाने के लिए 2:1 परफेक्ट रहेगा। इसका अर्थ है कि अगर दो कटोरी मैदा ले रहे हैं तो एक कटोरी गेहूं का आटा लें। इसके साथ इसमें एक बड़ा चम्मच सूजी भी मिला लें। इससे नान का टेस्ट दोगुना हो जाता है।
दही और दूध
नान के लिए आपने आटा तो ले लिया। लेकिन नरम बनाने के लिए सिर्फ दूध से गूंथना काफी नहीं होता। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि आपको आटे को सख्त नहीं एकदम नरम लगाना है। वहीं दूध के साथ दही का भी इस्तेमाल करें। दही आटे को फर्मेंट करता है इससे ही आटा नरम होता है। इसमें थोड़ा सा तेल डालना ना भूलें। इससे आटे में सॉफ्ट सा टेक्सचर नजर आएगा। आटे को अच्छे से गूंथिए। आटे में जितना लोच होगा, नान उतनी ही नरम बनेगी।
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/30/curd-1-2026-07-30-22-12-57.webp)
दो घंटे का रेस्ट जरुरी है
अगर बटर नान बन रहा है तो स्वाभाविक सी बात है कि इसे बनने में थोड़े से कुछ ज्यादा ही टाइम लगता है। ऐसा हो भी क्यों ना? बात टेस्ट की भी है। इसलिए इसे बनाने के लिए पूरा समय दें। आटा जब अच्छे से गुंथ जाए तब इसे कम से कम दो घंटे के लिए रेस्ट करने दें। इससे आटे अच्छे से सैट होगा और फूलेगा भी। अक्सर जल्दी की वजह से आटे को सही से सैट नहीं होने देते। फिर हम शिकायत करते हैं कि घर में वो टेस्ट नहीं आ पाया।
आंच का रखें ध्यान
पारंपरिक रुप से नान को हमेशा तंदूर पर ही पकाया जाता है। लेकिन आप तवे पर भी आसानी से नान बना सकती हैं। नान सही बने इसके लिए सही आंच का होना जरुरी होता है। जब आप नान को बेल लें तो उसके ऊपर की ओर पानी लगाएं। तवे पर आंच को तेज रखें। बस अब आपने पानी लगाया है उस हिस्से को तवे पर चिपका दें। एक मिनिट सिंकने के बाद तवे को उल्टा कर नान को सेंक लें। तैयार है आपका नान।
/filters:format(webp)/grehlakshmi/media/media_files/2026/07/30/butter-naan-2026-07-30-22-18-06.webp)
अगर आप बटर नान के टेस्ट को और भी बढ़ाना चाहते हैं तो गार्लिक बटर तैयार कर इसे नान पर लगाएं। गार्लिक बटर तैयार करना बहुत आसान है। एक कटोरी मक्खन लें इसमें लहसुन की पांच से छह कलियों को कुचल कर डाल दें। आपका गार्लिक बटर तैयार है। यह नान दाल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है।
Read more// होम शेफ्स की गुलकंद, पान और गुलाब के फ्लेवर वाली 5 रिफ्रेशिंग शरबत रेसिपीज़
FAQ
Q.
नान को नरम (Soft) बनाने का सबसे बड़ा सीक्रेट क्या है?
A.
नान को नरम बनाने के लिए सिर्फ मैदे के बजाय उसमें थोड़ा गेहूं का आटा, दही और दूध मिलाएं। आटे को सख्त गूंथने के बजाय एकदम नरम (सॉफ्ट) गूंथें और उसे कम से कम 2 घंटे रेस्ट के लिए रखें।
Q.
क्या बिना तंदूर के तवे पर रेस्त्रां जैसा बटर नान बनाया जा सकता है?
A.
जी हाँ! नान बेलने के बाद उसके एक तरफ पानी लगाएं और पानी वाले हिस्से को गर्म तवे पर चिपका दें। जब नीचे से हल्का सेक जाए, तो तवे को उल्टा करके डायरेक्ट आंच पर सेक लें। इससे तंदूर जैसा टेक्सचर आता है।
Q.
सिर्फ मैदे के नान और गेहूं-मैदा मिक्स नान में क्या अंतर होता है?
A.
केवल मैदे से बना नान अक्सर ठंडा होने पर रबड़ की तरह खिंचने लगता है। मैदे में 2:1 के अनुपात में गेहूं का आटा मिलाने से नान खिंचता नहीं है, सुपाच्य बनता है और बहुत नरम रहता है।
Q.
आटा गूंथते समय दही का उपयोग क्यों किया जाता है?
A.
दही आटे में नेचुरल फर्मेंटेशन (खमीर) का काम करता है। दही से आटा अच्छे से फूलता है और नान में अंदर से स्पंज और सॉफ्टनेस आती है।
Q.
नान में गार्लिक (लहसुन) का ट्विस्ट कैसे दें?
A.
गार्लिक बटर नान बनाने के लिए एक कटोरी पिघले हुए मक्खन (बटर) में बारीक कुचला हुआ लहसुन मिला लें। नान को तवे पर सेकने के तुरंत बाद उस पर यह गार्लिक बटर लगाएं।