फीस बकाया होने पर छात्रों को बनाया बंधक, नासिक में स्वराज्य पार्टी और अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन| Navbharat Live

Published on 3 अग॰ 2026

फीस बकाया होने पर छात्रों को बनाया बंधक, नासिक में स्वराज्य पार्टी और अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन

  • Written By:

    आंचल लोखंडे

Updated On: Aug 03, 2026 | 07:12 PM IST

विज्ञापन

सार

Nashik Parents Protest: नासिक के एक निजी स्कूल पर फीस बकाया होने के कारण छात्रों को कक्षा से बाहर निकालने, कमरे में बंद करने और परीक्षा से रोकने के आरोप लगे हैं।

nashik school fee dispute students locked investigation

स्कूल फीस विवाद (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Nashik School News:  स्कूल की फीस समय पर न भरने के कारण विद्यार्थियों को कक्षाओं से बाहर निकालने, एक कमरे में बंद करने, परीक्षा से रोकने और अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप नासिक के एक निजी स्कूल पर लगा है। इस घटना के विरोध में स्वराज्य पार्टी के नेता डॉ. रूपेश हरिश्चंद्र नाठे पाटिल के नेतृत्व में अभिभावकों ने स्कूल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

नवीन नासिक के सभापति बालकृष्ण शिरसाठ द्वारा शिक्षा विभाग के माध्यम से निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया। अभिभावकों का आरोप है कि फीस बकाया होने के कारण बच्चों को परीक्षा देने से रोका गया और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। इससे विद्यार्थी मानसिक रूप से बुरी तरह सहम गए हैं।

शिक्षा विभाग से निष्पक्ष जांच का आश्वासन

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि स्कूल प्रशासन ने फीस न देने पर छात्रों को कक्षा में न बैठने देने का लिखित पत्र भी दिया है। डॉ. रूपेश नाठे पाटिल ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा मंत्री दादा भुसे से शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक लगाने और दोषी स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

ये भी पढ़े: 100 रुपए के इमली बीज 1 लाख में! भोंदूबाबा अशोक खरात ने ऐसे की करोड़ों की कमाई, ED का चौंकाने वाला खुलासा

शिक्षा विभाग करेगा जांच

मामले की सूचना मिलते ही पहुंचे सभापति बालकृष्ण शिरसाठ ने शिक्षा अधिकारी चौधरी के जरिए विस्तृत जांच कराने की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। हालांकि, स्वराज्य पार्टी और अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे पुनः उग्र आंदोलन करेंगे।

Follow Navbharatlive whatsapp