शुभमन गिल से ऋषभ पंत तक, इन क्रिकेटर्स की बहनें एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया में हैं मशहूर

Published on 3 अग॰ 2026

15

'द ट्रेटर्स इंडिया' में नजर आ रही हैं शुभमन गिल की बहन

Image Credit : Instagram

'द ट्रेटर्स इंडिया' में नजर आ रही हैं शुभमन गिल की बहन

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की बहन शाहनील गिल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फैशन कंटेंट क्रिएटर हैं। हाल ही में उन्होंने रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' में हिस्सा लिया। इस शो में उनके साथ रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूजा, रणवीर बरार समेत कई फेमस स्टार्स भी नजर आए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

25

कौन हैं शाहनील गिल?

Image Credit : Instagram

कौन हैं शाहनील गिल?

35

दीपक चाहर की बहन मालती चाहर

Image Credit : Instagram

दीपक चाहर की बहन मालती चाहर

भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन मालती चाहर एक मॉडल, अभिनेत्री, फिल्ममेकर और कंटेंट क्रिएटर हैं। वह कई म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। मालती Miss India Earth का खिताब जीत चुकी हैं और Femina Miss India 2014 की फाइनलिस्ट भी रही हैं। इसके अलावा उन्होंने 'जीनियस' और 'इश्क पश्मीना' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

45

श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर

Image Credit : Instagram

श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर एक प्रोफेशनल डांसर, कोरियोग्राफर और डिजिटल क्रिएटर हैं। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं। वह कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने 'लॉक अप 2' के जरिए रियलिटी शो की दुनिया में भी एंट्री की है।

55

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत

Image Credit : Instagram

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। शादी के बाद भी वह फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट शेयर करती रहती हैं। हालांकि उन्होंने फिल्मों या टीवी में अभिनय नहीं किया है, लेकिन मॉडलिंग और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसिंग की वजह से वह अक्सर चर्चा में रहती हैं।

क्रिकेटर्स की बहनों को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. शुभमन गिल की बहन कौन हैं?

शुभमन गिल की बहन का नाम शाहनील गिल है। वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फैशन कंटेंट क्रिएटर हैं।

2. दीपक चाहर की बहन क्या करती हैं?

दीपक चाहर की बहन मालती चाहर मॉडल, अभिनेत्री, फिल्ममेकर और कंटेंट क्रिएटर हैं।

3. क्या ऋषभ पंत की बहन फिल्मों में काम करती हैं?

नहीं, साक्षी पंत फिल्मों में अभिनेत्री नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और फैशन लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएटर के रूप में फेमस हैं।