'स्पाइडर मैन - ब्रैंड न्यू डे' में कौन है पनिशर? जानें क्या है इस किरदार की बैक स्टोरी?

Published on 3 अग॰ 2026

'स्पाइडर मैन - ब्रैंड न्यू डे' में कौन है पनिशर? जानें क्या है इस किरदार की बैक स्टोरी?

Aug 03, 2026 05:07 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Who in Punisher in Spider Man Brand New Day: अगर स्पाइडर मैन की नई फिल्म देखने जाने का प्लान कर रहे हैं और यह नहीं पता कि ट्रेलर में दिखाया गया यह शख्स कौन है तो जरा ठहरिए। क्योंकि यह जाने बिना आपका मूवी एक्सपीरियंस खराब हो सकता है।

Spider Man and Punisher

स्पाइडर मैन और पनिशर कभी भी पहले स्क्रीन शेयर करते नहीं दिखे हैं। यह पहली बार है कि जब दोनों साथ नजर आने वाले हैं, लेकिन दोनों का कनेक्शन क्या है?

अगर 'स्पाइडर मैन - ब्रैंड न्यू डे' अभी तक नहीं देखी है तो देखने जाने का प्लान कर रहे हो, तो कुछ जरूरी बातें जान लो। क्योंकि ये चीजें आपको फिल्म में नहीं बताई जाएंगी। फिल्म के ट्रेलर में आपने नोटिस किया होगा कि स्पाइडर मैन एक विशालकाय गाड़ी पर सवार शख्स के साथ नोकझोंक और हंसी मजाक करता नजर आता है। आखिर हाथ में बड़ी सी बंदूक लिए घूम रहा यह शख्स कौन है? अगर मार्वल की फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको पता होगा कि यह 'पनिशर' (Punisher) है, जिसकी मार्वल कॉमिक में बहुत अहम जगह रही है। लेकिन सवाल यह उठता है कि यह स्पाइडर मैन मूवी में क्या कर रहा है?

स्पाइडर मैन मूवी में क्या कर रहा है पनिशर?

तो इस सवाल का जवाब यह है कि आयरन मैन (टोनी स्टार्क) की मौत के बाद स्पाइडर मैन मूवी में उसके मेंटॉर की जगह खाली हो गई थी। एक ऐसा अधूरापन जिसे शायद स्पाइडर मैन फैंस मिस करते। तो ऐसे में मेकर्स ने 'ब्रैंड न्यू डे' में पनिशर की एंट्री करवा दी। अब हालांकि दोनों पहले कभी भी स्क्रीन शेयर करते नजर नहीं आए हैं, लेकिन इसी फिल्म में दोनों का कनेक्शन स्टैबलिश किया जाएगा। स्पाइडर मैन दावा करेगा कि उसने एक वक्त पर 'पनिशर' की जान बचाई थी। हालांकि वह इस बात को स्वीकार नहीं करता है।

बिलकुल जुदा है दोनों का काम करने का ढंग

पनिशर का और स्पाइडर मैन का काम करने का तरीका बिलकुल अलग है। जहां स्पाइडर मैन (पीटर पार्कर) मानता है कि अपराधियों को सुधरने का एक मौका दिया जाना चाहिए, वहीं पनिशर एक बार में मारकर उनका किस्सा ही खत्म करने में यकीन रखता है। हालांकि फिर भी मूवी में वह स्पाइडर मैन के बड़े भाई की तरह नजर आता है, जो ऊपर से सख्त लेकिन अंदर से नर्मदिल है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर 'पनिशर' की खुद की कहानी क्या है? वह ऐसा कैसे बन गया और क्यों इतना गुस्सैल है? इसके लिए आपको पनिशर सीरीज की फिल्में देखनी होंगी।

क्या है फ्रैंक उर्फ पनिशर की असली कहानी?

अगर आपके पास मूवीज देखने का वक्त नहीं है तो हम आपको कुछ ही सेकंड में पनिशर की बैक स्टोरी समझाए देते हैं। दरअसल पनिशर का असली नाम फ्रैंक कैसल है। वह अमेरिकी सेना में एक आला दर्जे का हाईली ट्रेंड सोल्जर था। वह जब अफगानिस्तान और इराक युद्ध के बाद जब अपने घर लौटता है तो एक पार्क में पिकनिक के दौरान उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की क्रॉस फायरिंग में मौत हो जाती है। उसे पता चलता है कि यह सब प्लान्ड तरीके से किया गया था क्योंकि वह सेना के कुछ गुप्त राज जानता था। यहीं से फ्रैंक बगावती और विद्रोही हो जाता है और बन जाता है--- पनिशर।