बृजभूषण शरण सिंह को राहत, यौन उत्पीड़न केस में दिल्ली कोर्ट ने किया बरी
Updated: Mon, 3 Aug 2026 11:02 AM (IST)

BJP EX MP Brijbhushan Sharan Singh (File Photo)
महिला पहलवानों की ओर से दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को राहत मिली है.
महिला पहलवानों द्वारा दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है. अदालत ने उनके खिलाफ लगे आरोपों में उन्हें दोषमुक्त करार देते हुए राहत दी.
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (ACJM) अश्विनी पंवार ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया. बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से महिला पहलवानों द्वारा दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद खुशी जताई. उन्होंने कहा कि अदालत ने उन्हें और विनोद तोमर को सम्मानपूर्वक बरी किया है.
बृजभूषण ने कहा, "मैंने पहले दिन से कहा था कि अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित हो जाए, तो मैं सबसे कड़ी सजा भुगतने के लिए तैयार हूं. लेकिन आज अदालत ने हमें सम्मान के साथ बरी कर दिया."
बृजभूषण सिंह ने कहा कि उन्हें शुरू से ही भरोसा था कि सच की जीत होगी. उनके मुताबिक, जो बात उन्होंने मामले की शुरुआत में कही थी, वही आज सच साबित हुई. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए खुशी का पल है और अदालत के फैसले से उन्हें न्याय मिलने का विश्वास और मजबूत हुआ.
बृजभूषण सिंह के बरी होने पर बेटे करण भूषण बोले- 'यह सच और न्याय की जीत है'
बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद उनके बेटे और भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने अदालत के फैसले का स्वागत किया.
करण भूषण सिंह ने कहा, "मैं अदालत का धन्यवाद करता हूं. यह सच की जीत है. आज हम पूरे देश के सामने मजबूती से खड़े हैं. उस समय जो राजनीतिक दल मेरे पिता के खिलाफ बोल रहे थे, क्या अब वे सामने आकर कहेंगे कि उनके साथ गलत हुआ था?"
JMM सांसद महुआ माजी बोलीं- महिलाओं में निराशा
बृजभूषण शरण सिंह के महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने पर झामुमो सांसद महुआ माजी ने कहा कि वह अदालत के फैसले का सम्मान करती हैं और न्यायपालिका के खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहतीं. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस फैसले से कई महिलाओं और पहलवानों में निराशा है. महुआ माजी ने कहा कि लोगों के मन में जांच और जुटाए गए सबूतों को लेकर कई सवाल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Tags