दिग्विजय चौटाला का विरोध करने वाले निरंजन की सफाई: जंतर-मंतर विवाद पर यू-टर्न नहीं; बोले- सवाल पूछना लोकतंत्र की ताकत - Sirsa News

Published on 3 अग॰ 2026

जंतर मंतर पर दिग्विजय चौटाला का विरोध करने वाला भिवानी का निरंजन कालीरमन और इनसेट में निरंजन का फाइल फोटो।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला का विरोध करने वाले भिवानी के निरंजन कालीरमन ने उन आरोपों पर अपनी सफाई दी है और इसका वीडियो जारी किया है। निरंजन ने वीडियो में कहा, ये तो नहीं कि इसे बवंडर बनाने की

.

इस लायक की अच्छे काम है, किए हैं। इनके दादा ने पेंशन शुरू करी और बहुत से काम किए। निरंजन कालीरमन बोले, इन्होंने भी कुछ काम ठीक किए हैं, जो कि इस लायक की अच्छे काम है। तो मेरे कहने ये अर्थ है कि सवाल पूछना चाहिए। बेशक अपना नेता ही क्यों न हो। उससे सवाल पूछो, मेरे बारे में पूछ लेना, मेरे दादा के बारे में पूछ लेना। हमारा अकेला ऐसा परिवार था, जिन्होंने साथ दिया था।

आज भी साथ दे रहे हैं और आगे भी। अगर ये ठीक मिलकर चले, ठीक काम किए। हम फिर भी साथ रहेंगे, ऐसा नहीं है कि साथ नहीं रहेंगे। उन युवाओं को भी साथ लेकर चलना चाहिए, जिनका साथ दिया। बुरे समय पर या ऐसे समय पर जिन्होंने इनको शिखर तक बैठाया है। मेरे हिसाब से साथ देना चाहिए, बिलकुल।

निरंजन कालीरमन बोले- हम देवीलाल परिवार पुराने जुड़े हुए हैं, बीजेपी में जाने के बाद इनको छोड़ा।

निरंजन कालीरमन बोले- हम देवीलाल परिवार पुराने जुड़े हुए हैं, बीजेपी में जाने के बाद इनको छोड़ा।

दिग्विजय ने फोन किया, बड़प्पन मानता हूं

निरंजन ने कहा कि दिग्विजय चौटाला ने पर्सनली फोन किया और बड़प्पन मानता हूं। अजय चौटाला ने भी किसानों को बीमारी बताने वाले बयान पर अलगे ही दिन ये बयान दिया कि ये मैंने नहीं बोला, किसी ने अफवाह फैला दी। इनको बड़प्पन मानता हूं। वहीं, जजपा समर्थकों ने भी प्रतिक्रिया में कहा कि नाराजगी हमेशा अपनों से ही होती है। जो नाराज है, उनको साथ लेकर चलना ही अच्छे नेतृत्व की पहचान है।

हालांकि, पहले युवक ने गंभीर आरोप आरोप लगाया था कि INSO प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक उसे साइड में ले गए और गोली मरवाने की धमकी दी। निरंजन ने कहा कि दीपक ने उससे कहा, "तेरे जैसे पता नहीं इन्होंने कितने निपटा दिए, ये बहुत बड़ी फिल्म है।"

निरंजन ने कहा कि जंतर मंतर पर लाठियां खाई, सवाल था तो पूछ लिया, नहीं पूछेंगे तो संसद में कोई नहीं सुनेगा।

निरंजन ने कहा कि जंतर मंतर पर लाठियां खाई, सवाल था तो पूछ लिया, नहीं पूछेंगे तो संसद में कोई नहीं सुनेगा।

निरंजन बोले- हर आंदोलन में एक्टिव रहा

निरंजन कालीरमन ने कहा कि मैं हर आंदोलन में एक्टिव रहा हूं। चाहे वह किसान आंदोलन हो या जंतर मंतर, पहलवान आंदोलन। हमारा परिवार ताऊ चौ. देवीलाल से जुड़ा रहा है। यह नहीं मेरी मुलाकात पहली बार हुई तो पहले भी मल चुके हैं। जंतर मंतर पर मेरी दिग्विजय चौटाला से मुलाकात हुई थी। आप अपने नेता से बात नहीं कर सकते तो किससे पूछेंगें।

पूर्व मंत्री बीरेंद्र बीजेपी में गए, उनसे भी सवाल पूछे

तोशाम से चौ. देवीलाल के चुनाव लड़ने के समय 1968 से 2002 तक भिवानी के हमारे दिनौद गांव में हमारे परिवार ने पहली बार साथ दिया था। जब बीजेपी में मिल गए तो सब साथ वालों को जवाब देना पड़ता है। युवा इनसो में थे, वो छोड़ गए। 2019 के बाद कोई मुलाकात नहीं हुई। मेरे मन में सवाल था, तो मैंने जंतर मंतर पर दिग्विजय से पूछा लिया था।

इनकी पीआर टीम ने ट्रोल किया कि ये कांग्रेसी है, मेरे सबसे संपर्क है। 2021 के न इनेलो तो न इन्होंने संपर्क किया। दिग्विजय भाई का फोन आया और कहा, घर आकर चाय पीकर बात करेंगे, मेरा सवाल यहीं होगा। जब पूर्व मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह भी बीजेपी में गए, तो उनसे भी यहीं सवाल पूछे, उन्होंने गलती मानी।

ये खबर भी पढ़ें…

दिग्विजय का विरोध करने वाला बोला-गोली मारने की धमकी दी:आरोप- INSO अध्यक्ष साइड में ले जाकर बोले- तेरे जैसे कई निपटा दिए

जंतर मंतर पर दिग्विजय चौटाला का विरोध करते हुए युवक निरंजन।

जंतर मंतर पर दिग्विजय चौटाला का विरोध करते हुए युवक निरंजन।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला का विरोध करने वाले युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। भिवानी निवासी निरंजन कालीरमन ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि INSO प्रदेशाध्यक्ष दीपक मलिक उसे साइड में ले गए और गोली मरवाने की धमकी दी। निरंजन ने कहा कि दीपक ने उससे कहा, “तेरे जैसे पता नहीं इन्होंने कितने निपटा दिए। ये बहुत बड़ी फिल्म है।” पूरी खबर पढ़िए:::