कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Haridwar News In Hindi: पुलिस ने अफवाह फैलाने व शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई करते हुए अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है. हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई से हंगामा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.
Written By : रोहित सिखौला, हरिद्वार | Updated at : 02 Aug 2026 11:21 PM (IST)

सांकेतिक
उत्तराखंड के हरिद्वार में विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में शामिल कांवड़ यात्रा पूरे जोश और आस्था के साथ चल रही है. अब तक 75 लाख से अधिक कांवड़िए मां गंगा का पवित्र जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं. जोकि दिनों-दिन शिवभक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है.
यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत कई और राज्यों के कांवरिये सावन में कांवड़ यात्री गंगाजल लेने आते हैं. पुलिस ने अफवाह फैलाने व शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई करते हुए अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है. हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई से हंगामा करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.
यह भी पढ़ें: पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्ती
कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ जगहों पर कांवड़ियों और स्थानीय नागरिकों के बीच छोटे-मोटे विवाद की घटनाएं भी सामने आई हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यात्रा को लेकर भ्रामक खबरें और असामाजिक प्रचार तेजी से फैलाए जा रहे हैं, जिससे माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है. हरिद्वार पुलिस ने भ्रामक खबरें फैलाने और शांति भंग करने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए हैं. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा भगवान शिव की पवित्र भक्ति का प्रतीक है. इसमें किसी भी प्रकार का उपद्रव या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ाए हुए है.
संयम-मर्यादा से यात्रा पूरी करने की अपील
लगातार कई जगह हंगामे को देखते हुए हरिद्वार के संत-महात्माओं ने शिवभक्तों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान पूर्ण संयम, मर्यादा और धार्मिक नियमों का पालन करें. उन्होंने सभी कांवड़ियों से शांति बनाए रखते हुए यात्रा पूरी करने का आह्वान किया है.
इसके साथ ही हरिद्वार पुलिस और प्रशासन ने कांवड़ियों तथा स्थानीय नागरिकों से शांति, सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने की भावुक अपील की है. उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी बातों में उलझने के बजाय यात्रा को सुचारू रूप से पूरा करने पर ध्यान दें.
यह भी पढ़ें: मानसून सत्र पर बोले CM योगी- 'जनहित से जुड़े...' सपा ने घेरा

About the author रोहित सिखौला, हरिद्वार
रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.
Read More
Published at : 02 Aug 2026 11:21 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola