दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर एक्शन: कांग्रेस अध्यक्ष ने किया‌ पार्टी से सस्पेंड, घनश्याम सिंह ने की थी भितरघात की शिकायत

Published on 2 अग॰ 2026

Rajendra Bharti: दतिया विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट से पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को कांग्रेस ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के लगाए भितरघात के आरोपों के बाद राजेंद्र भारती की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी गई है।

कांग्रेस का आदेश, राजेंद्र भारती सस्पेंड

Rajendra Bharti Congress membership cancelled Datia Upchunav Result

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने की थी शिकायत

दतिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल को एक शिकायत भेजी थी, जिसमें भितरघात का आरोप लगाते हुए उन्होंने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को कांग्रेस पार्टी से हटाने की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने उपचुनाव में बीजेपी के समर्थन से कांग्रेस के खिलाफ माहौल तैयार किया था। इसके लिए उन्हें बीजेपी से बड़ी फंडिंग की गई थी। उन्होंने अपने करीबियों के जरिये शहर में पैसा बांटा था।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा था- कांग्रेस में और कोई नहीं जीत सकता

एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा था कि पिछले कई वर्षों से मैं राजनीति कर रहा हूं। मुझको पार्टी ने आदेश दिया, इसलिए मैं चुनाव मैदान में आया हूं। मैंने पार्टी से टिकट मांगा न कहीं आवेदन दिया और न समर्थकों से लॉबिंग कराई थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी के व्यापक सर्वे में कार्यकर्ताओं से प्रत्याशी को लेकर पूछा गया था, इसमें उनका कहना था कि आप घनश्याम सिंह ही जीत सकते हैं, कांग्रेस में और कोई जीत नहीं सकता है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा- उनकी पिच भ्रष्टाचार की, वे अयोग्य हुए

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि उनकी तैयार की हुई पिच भ्रष्टाचार की है। उन्होंने भूमि विकास बैंक में घोटाला किया था, जिसके मामले में उन्हें 3 साल की सजा हुई। राजेंद्र भारती डिस्क्वालिफाई हुए, जिसके बाद मुझे टिकट दिया गया। इस पिच पर मैं बैटिंग नहीं कर रहा हूं। मेरी पिच ईमानदारी से सेवा करने की है।

घनश्याम सिंह ने पिछले चुनावों में भी BJP को फायदा पहुंचाया

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के आरोपों के बाद पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने टीवी चैनल से कहा था कि दतिया उपचुनाव में जो कांग्रेस प्रत्याशी बने, वह थोड़ा याद कर लें कि 2013, 2018 और 2023 में जो विधानसभा चुनाव हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि इन चुनावों में उन्होंने दतिया में हमारे खिलाफ नरोत्तम मिश्रा को कितना फायदा पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें: भोपाल में व्यापारियों को बड़ी राहत, सीएम की बैठक में हाईपावर कमेटी बनाने का फैसला, जांच रिपोर्ट आने तक सीलिंग पर रोक

पूर्व MLA का आरोप- घनश्याम को नरोत्तम ने की बड़ी मदद

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने आगे मीडिया से पूछने को कहा कि नरोत्तम मिश्रा से कितना पैसा लिया चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने, कितनी मदद ली ? नरोत्तम मिश्रा ने उनका चुनाव लड़ा या नहीं लड़ा ? उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पूरा पैसा फंडिंग के रूप में दिया गया। सारे BJP के कार्यकर्ता लगे थे। बंटी गौतम के माध्यम से उनके पास करोड़ों रुपया गया है। नरोत्तम मिश्रा ने खुलकर उनका काम किया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: मप्र में तीन दिन हल्की बौछारों के आसार, ग्वालियर-चंबल, रीवा क्षेत्र में बादल छाए, 5 अगस्त से फिर शुरू होगा भारी बारिश का दौर

घनश्याम पर पूर्व मंत्री की सहमति से चुनाव लड़ने का आरोप

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने कैमरे के सामने खुलकर बताया कि जब नरोत्तम मिश्रा खुद कैंडिडेट थे, तब वो उनके सामने चुनाव लड़ना चाहते थे कि नहीं ? लेकिन जब नरोत्तम मिश्रा का बीजेपी ने टिकट काट दिया तो उन्होंने नरोत्तम मिश्रा की सहमति, स्वीकृति से उपचुनाव लड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार का मैदान है या नहीं यह वे अपने साथी नरोत्तम मिश्रा से पूछ लेते कि उन्होंने उपचुनाव कराने के लिए सारी व्यवस्थाएं की थी या नहीं की थी ?