दुनिया
सेउटा में घुसपैठ से यूरोप में सियासी भूचाल! स्पेन को मेलोनी की दो टूक- सीमा संभालो, वरना शेंगेन व्यवस्था पर पड़ेगा असर
- Edited by: पीयूष कुमार
- Updated Jul 31, 2026, 10:42 AM IST
स्पेन के सेउटा (Ceuta) में हजारों अवैध प्रवासियों की घुसपैठ के बाद यूरोप में सियासी तनाव बढ़ गया है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने चेतावनी दी है कि यदि स्पेन सीमा सुरक्षा मजबूत नहीं करता, तो इटली स्पेन के साथ शेंगेन व्यवस्था को निलंबित करने पर विचार कर सकता है।
![]()
स्पेन को मेलोनी की चेतावनी—सीमा नहीं संभाली तो शेंगेन पर होगा फैसला। AP
Photo :
AP
स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी एन्क्लेव सेउटा (Ceuta) में हजारों प्रवासियों की घुसपैठ के बाद यूरोप में राजनीतिक उथल-पुथल मच चुकी है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने चेतावनी दी है कि यदि स्पेन अवैध प्रवास को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाता, तो इटली स्पेन के साथ शेंगेन व्यवस्था (Schengen Agreement) को निलंबित करने पर विचार कर सकता है।
मेलोनी ने कहा कि इटली अपनी सीमाओं की सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। उनके अनुसार, यूरोप की खुली सीमा व्यवस्था तभी प्रभावी रह सकती है, जब सभी सदस्य देश अपनी बाहरी सीमाओं की समान रूप से रक्षा करें।
मेलोनी के प्रतिक्रिया पर स्पेन ने दिया जवाब
वहीं, स्पेन के विदेश मंत्री ने इटली की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संकट से निपटने के लिए यूरोपीय एकजुटता की जरूरत है, न कि राजनीतिक बयानबाजी की। स्पेन का कहना है कि वह मोरक्को के साथ मिलकर सीमा पर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है।
स्पेन में हजारों की तादाद में दाखिल हुए प्रवासी
बता दें कि मोरक्को से हजारों प्रवासी समुद्र और जमीन के रास्ते सेउटा में प्रवेश कर गए। इस घटनाक्रम में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई और स्थानीय प्रशासन ने इसे हाल के वर्षों का सबसे बड़ा सीमा संकट बताया। हालात को नियंत्रित करने के लिए स्पेन ने अतिरिक्त पुलिस बल और सेना तैनात की है।
सेउटा प्रशासन ने स्थिति को हाल के वर्षों का सबसे बड़ा सीमा संकट बताया और मैड्रिड से तत्काल अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजने की मांग की। इसके बाद स्पेन सरकार ने सेना को सिविल गार्ड की सहायता के लिए तैनात करने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ और गृह मंत्री के भी हालात का जायजा लेने सीयुटा पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि सेउटा संकट ने एक बार फिर यूरोपीय संघ की खुली सीमा नीति, अवैध प्रवासन और सीमा सुरक्षा को लेकर बहस तेज कर दी है। यदि इटली और स्पेन के बीच मतभेद बढ़ते हैं, तो इसका असर पूरे शेंगेन क्षेत्र और यूरोपीय संघ की प्रवासन नीति पर पड़ सकता है।
![]()
पीयूष कुमारauthor
पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- World
End of Article