कावेरी प्रदर्शनकारियों ने जन नायकन के फाड़े पोस्टर, फिल्म की स्क्रीनिंग रोकी, जानिए क्या है इसकी वजह
Protesters Tore Jana Nayagan Posters: कर्नाटक में प्रदर्शनकारी कावेरी के पानी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों ने जन नायकन के पोस्टर्स फाड़ दिए हैं और फिल्म की स्क्रीनिंग भी रुकवा दी है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
Protesters Tore Jana Nayagan Posters: कर्नाटक में प्रदर्शनकारी कावेरी के पानी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान उग्र प्रदर्शनकारियों ने जन नायकन के पोस्टर्स फाड़ दिए हैं और फिल्म की स्क्रीनिंग भी रुकवा दी है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/04/12/jana-nayagan-movie-trailer-scene-2026-04-12-11-29-23.png)
Jana Nayagan Movie Trailer Scene Photograph: (KVN PRODUCTIONS/Youtube)
Protesters Tore Jana Nayagan Posters: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की फिल्म जन नायकन (Jana Nayagan) काफी मशक्कत के बाद थिएटर में रिलीज हुई थी. ये फिल्म थलापति की आखिरी फिल्म मानी जा रही है क्योंकि वह अब पूरी तरह से राजनीति में शामिल हो चुके हैं. इस फिल्म से फैंस इमोशनली अटैच हो हैं. एक्टर का हर फैन इसे थिएटर में देखना चाहता है. इन दिनों जन नायकन थिएटर में लगी हुई है और उसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पहले दिन फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक, काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. हालांकि, कर्नाटक में फिल्म को लेकर एक विवाद पैदा हो गया है. जहां कावेरी प्रदर्शनकारियों ने जन नायकन के पोस्टर फाड़े हैं और फिल्म की स्क्रीनिंग रुकवा दी है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
कावेरी प्रदर्शनकारियों ने क्यों फाड़े जन नायकन के पोस्टर
दरअसल, यह पूरा विवाद पानी से जुड़ा हुआ है. कर्नाटक के मांड्या में प्रदर्शनकारी सीडब्ल्यूआरसी के आदेश का विरोध कर रहे हैं. जिसमें कहा गया था कि कर्नाटक को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु को 15 दिनों तक रोज कावेरी नदी से 3,500 क्यूसेक पानी छोड़ना होगा. प्रदर्शनकारी सीडब्ल्यूआरसी के आदेश के साथ-साथ विजय की फिल्म के खिलाफ भी प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि एक्टर तमिलनाडु से हैं. इस प्रदर्शन का असर फिल्म की स्क्रीनिंग पर पड़ा है. बताया जा रहा है कि मांड्या में कई प्रदर्शनकारियों ने थिएटर का घेराव कर किया, जिसके चलते फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई है. इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों का राज्य सरकार से कहना है कि वह दबाव में न आए और तमिलनाडु के लिए कावेरी का पानी न छोड़ें. कर्नाटक के मांड्या में गुरुवार को कन्नड़ कार्यकर्ताओं का उग्र विरोध प्रदर्शन देखने के लिए मिला.
थिएटर का घेराव कर रुकवाई फिल्म की स्क्रीनिंग
जानकारी के मुताबिक, कावेरी प्रदर्शनकारियों ने मांड्या में गुरुश्री सिनेमा का घेराव कर किया. जहां पर जन नायकन लगी हुई थी. उन्होंने थिएटर मैनेजमेंट से फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने की मांग की थी. जिसके बाद उन्होंने उनकी मांग मान ली थी. इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर के जरिए राज्य सरकार को एक मेमोरेंड दिया, जिसमें कावेरी का पानी तमिलनाडु का न देने की अपील की गई है.
जन नायकन कैसा कर रही प्रदर्शन
जन-नायकन अपनी रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की दमदार कहानी और विजय की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत रही है. जिसके चलते लोग बड़ी संख्या में थिएटर में फिल्म को देखने के लिए जा रहे हैं. विजय की आखिरी फिल्म से काफी पहले से ही उम्मीद थी कि यह काफी शानदार प्रदर्शन करेगी, इन दिनों ऐसा ही कुछ देखने के लिए मिल रहा है. फैंस लगातार बढ़ी संख्या में जन नायकन देख रहे हैं और फिल्म की जनकर तारीफ कर रहे हैं. इस दिनों ज्यादातर सिनेमाघर हाउसफुल चल रहे हैं.
अब तक कितना हुआ बिजनेस
फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने पहले दिन इंडिया में 42.7 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. जबकि दूसरे दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई हुई. जन नायकन ने पहले शनिवार को बढ़त बनाते हुए 28.90 करोड़ नेट कलेक्शन कर दबदबा जमाए रखा. वहीं, पहले रविवार को इसकी कमाई में और भी हिजाफा देखने के लिए मिला. सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले संडे को जन नायकन ने इंडिया में 32 करोड़ रुयये का नेट कलेक्शन किया था. इसके अलावा पांचवे दिन 10.65 करोड़, छठे दिन 8 करोड़ और सातवें दिन 6.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था. सात दिनों के अंदर जन नायकन ने 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म आठवें दिन भी ठीक-ठाक कमाई कर रही हैं. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म दो हफ्तों में 200 करोड़ का आकंड़ा आसानी से छू सकती है.
ये भी पढ़ें: चॉल में काटे दिन, 14 की उम्र में किया स्ट्रगल, 'बालिका वधू' में झेला अपमान, जानें मुसाफिर कैफे की महिमा मकवाना की कहानी
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें