श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत को मिला नया कोच! टी दिलीप को करेगा रिप्लेस
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की टेंशन कम हुई है. रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि सुभादीप घोष को भारतीय टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है.
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की टेंशन कम हुई है. रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि सुभादीप घोष को भारतीय टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/28/subhadeep-ghosh-2026-07-28-19-27-41.jpg)
Subhadeep Ghosh
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की टेंशन कम होती हुई नजर आ रही है. रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि सुभादीप घोष को भारतीय टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है. वो अब टी दिलीप की जगह लेंगे. बता दें कि टी दिलीप का कार्यकाल खत्म हो गया है और बीसीसीआई ने उनका कॉन्ट्रैक्ट को आगे नहीं बढ़ाया है. सुभादीप घोष श्रीलंका दौरे से अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे.
टीम इंडिया के फील्डिंग कोच बने सुभदीप घोष
मंगलवार, 28 जुलाई को भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ को लेकर 3 बड़ी खबरें सामने आईं. पहली खबर यह थी कि नीदरलैंड के रयान टेन डोशेट ने भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद एक और रिपोर्ट सामने आई कि टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप का कॉन्ट्रैक्ट नहीं बढ़ाया जा रहा है, यानी वह श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे. अब टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसमें बताया गया है कि असम के पूर्व क्रिकेटर सुभदीप घोष को भारतीय टीम का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है. वह टीम में टी दिलीप को रिप्लेस करेंगे. हालांकि, अभी बीसीसीआई की ओर से इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है.
🚨 TEAM INDIA GETS A NEW FIELDING COACH 🚨
Subhadeep Ghosh has been appointed as the new Fielding Coach of the Indian cricket team 🇮🇳
— Sahil (@SahilSinghadiya) July 28, 2026
He replaces T Dilip in the support staff setup.
(Source: Gaurav Gupta / TOI) 📰🔥 pic.twitter.com/B8OFqZm5lP
सुभदीप घोष के पास है लंबा कोचिंग का अनुभव
सुभदीप घोष ने घरेलू क्रिकेट में असम और बिहार की टीमों का प्रतिनिधित्व किया है. संन्यास के बाद उन्होंने अपना करियर कोचिंग में बनाया. उनके पास कोचिंग का लंबा अनुभव है. सुभदीप घोष भारतीय महिला क्रिकेट टीम में फील्डिंग कोच की भूमिका निभा चुके हैं. इसके अलावा, वह आईपीएल में भी अपनी कोचिंग दे चुके हैं. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ काम किया है. इतना ही नहीं, वह घरेलू स्तर पर भी असम और आंध्र की रणजी टीमों के साथ बतौर कोच हिस्सा बन चुके हैं. वह खिलाड़ियों के साथ सकारात्मक दृष्टिकोण से काम करने और उनके फील्डिंग स्टैंडर्ड को बेहतर बनाने के लिए जाने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए क्यों है करो या मरो? जानें WTC प्वाइंट्स टेबल में कहां खड़ी है टीम इंडिया
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें