
मामले की जांच कर रही है पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
Kerala Crime News: दक्षिण के राज्य केरलम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक जानी मानी महिला और सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. महिला पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़के का कथित तौर पर योन उत्पीड़न किया है. ये पूरा मामला राज्य के त्रिशूर जिले का बताया जा रहा है.
आरोपी महिला के खिलाफ त्रिशूर पश्चिम थाने में केस दर्ज किया गया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि एक नाबालिग लड़के के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एक महिला इन्फ्लुएंसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
महिला पर 11 वर्षीय लड़के ने लगया हैआरोप
अधिकारियों ने बताया कि त्रिशूर पश्चिम थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले एक शिकायत मिली थी, जिसमें आरोपी महिला पर 11 वर्षीय लड़के का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत की विस्तृत जांच की जा रही है.
पुलिस ने किया नाबालिग लड़के का बयान दर्ज
फिलहाल नाबालिग लड़के का बयान पुलिस द्वारा दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, हाल में त्रिशूर जनरल अस्पताल में बच्चे की चिकित्सकीय जांच (Medical Examination) कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाने का फैसला किया. हालांकि, पुलिस ने अभी मामले के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है.
बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में अभी जांच अपने महत्वपूर्ण चरण में है. पुलिस ने बताया कि विस्तृत जांच के बाद आरोपी से पूछताछ समेत आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: 2700 की दवा 27000 में बेचने पर रोक की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी बनाने का दिया आदेश

वरुण कुमार
वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.
Read More